गीदड़ भभकी: खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर दी भारत को धमकी, संसद भवन को बताया अपना निशाना

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने फिर दी भारत को धमकी, संसद भवन को बताया अपना निशाना
  • खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने दी भारत को धमकी
  • हमले की तारीख 13 दिसंबर को बताया

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक बार फिर से खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी दी है। इसने ये धमकी वीडियो जारी करके दिया है। अमेरिका में बैठकर वो भारत के खिलाफ हमेशा से जहर उगलता रहता है। इस बार उसने 13 दिसंबर को भारतीय संसद पर हमला करने की बात कही है। खालिस्तानी आतंकी ने ये गीदड़ भभकी पहली बार नहीं दिया है। इससे पहले भी वो कई बार भारत को धमकी दे चुका है।

जारी किए गए वीडियो में पन्नू कहता है कि, मेरी हत्या करने की साजिश नाकाम हुई। मैं 13 दिसंबर को संसद भवन पर हमला करके उसका जवाब दूंगा। जानकारी के लिए बता दें कि, साल 2001 में 13 दिसंबर को ही संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था। इस मामले में साल 2013 में अफजल गुरु को फांसी दी गई थी। पन्नू द्वारा जारी किए गए वीडियो में अफजल गुरु की फोटो यूज किया गया है। वीडियो में खालिस्तानी आतंकी को दिल्ली बनेगा खालिस्तान के नारे लगाते हुए सुना जा सकता है।

पन्नू की गीदड़ भभकी

इस गीदड़ भभकी से पहले नवंबर में भी पन्नू ने एक वीडियो जारी करते हुए धमकी दी थी और कहा था कि 19 नवंबर को एयर इंडिया से ट्रैवल करने वालों की जान को खतरा हो सकता है। इसके अलावा उसने सिख लोगों को एयर इंडिया से इस दिन यात्रा न करने की भी सलाह दी थी। लेकिन बीते 19 नवंबर को उसके धमकी का कोई असर नहीं पड़ा था।

कौन है गुरपतवंत सिंह पन्नू?

गुरपतवंत सिंह पन्नू मूल रूप से पंजाब के अमृतसर जिले का रहने वाला है। जिसके गांव का नाम खानकोट है। इसका जन्म 14 फरवरी 1967 को एक साधारण पंजाबी परिवार में हुआ था। पन्नू के पिता मोहिंदर सिंह पंजाब राज्य कृषि विपणन बोर्ड के लिए काम करते थे। जबकि पन्नू की मां का नाम अमरजीत कौर था। खालिस्तानी आतंकी के माता-पिता अब दुनिया में नहीं हैं। पन्नू का एक भाई भी है, जिसका नाम मगवंत सिंह पन्नू है जो कि विदेश में ही रहता है।

1990 के दशक में पन्नू ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ की पढ़ाई की। वे अपने कॉलेज के दिनों से ही छात्र राजनीति में सक्रिय था। साल 1991-92 वे पन्नू अमेरिका चला गया जहां उसने कनेक्टिकट यूनिवर्सिटी में एडमिशन लिया। यहां से पन्नू ने फाइनेंस में एमबीए की और न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से कानून की डिग्री हासिल की।

पन्नू पर 22 आपराधिक मामले दर्ज

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने पंजाब में सिखों के लिए एक अलग राज्य बनाने की मांग करके सुर्खियां में आया था। साल 2007 में पन्नू ने सिख फॉर जस्टिस की स्थापना की थी। लेकिन पन्नू की इन सब करतूतों की वजह से भारत सरकार ने साल 2020 में उसे आतंकवादी घोषित कर दिया। इससे पहले गृह मंत्रालय ने 10 जुलाई 2019 को यूएपीए के तहत 'सिख फॉर जस्टिस' संगठन पर प्रतिबंध लगाया था जो गुरपतवंत सिंह पन्नू को भारत की ओर से जोरदार झटका लगा था। पन्नू को आतंकवादी घोषित करने के साथ हाल ही में उसकी कृषि भूमि को गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धारा 51 ए के तहत जब्त कर लिया गया था। पन्नू पर वर्तमान में समय में 22 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Created On :   6 Dec 2023 6:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story