बेलगाम खालिस्तानी: खालिस्तानियों के हौसले बुलंद, अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी

खालिस्तानियों के हौसले बुलंद, अमेरिका में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी
  • भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी
  • भारत के खिलाफ खालिस्तानियों के हौसले बुलंद

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। खालिस्तानियों की हिमाकत भारत के प्रति दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। खालिस्तानियों ने एक बार फिर से विदेश में भारतीय राजदूत के साथ बदसलूकी की है। इस बार ये घटना अमेरिका में हुई है। जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में भारतीय राजदुत तरणजीत सिंह संधू के साथ गुरुद्वारे में खालिस्तान समर्थकों ने धक्का मुक्की की है और उनके आस-पास भारत विरोधी नारे भी लगाए हैं।

तरणजीत सिंह संधू पर खालिस्तानी समर्थकों ने आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या कराने का आरोप लगाया है। संधू के साथ हुई बदसलूकी का वीडियो भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरपी सिंह ने अपने एक्स हैंडल से शेयर किया है। जिसमें साफ तौर पर खालिस्तानियों से घिरे भारतीय राजदूत को देखा जा सकता है।

बीजेपी प्रवक्ता ने शेयर किया वीडियो

बीजेपी प्रवक्ता ने वीडियो शेयर कर एक्स पर लिखा कि भारतीय राजदूत के साथ खालिस्तानियों ने धक्का मुक्की की जो अपमान है। शेयर की गई वीडियो में खालिस्तानियों को 'तुसी हरदीप सिंह निज्जर दे कातिल हो' सुना जा सकता है। खालिस्तानी आतंकी की हत्या इस साल के जून में गोली मारकर कर दी गई थी। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि, भीड़ से निकालने के लिए तरणजीत सिंह संधू को कई लोग कोशिश कर रहे हैं।

भारत-कनाडा आमने-सामने

भारत-कनाडा के बीच आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर कई महीनों से रार छिड़ी हुई है। हाल ही में कनाडाई पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या एजेंट से कराने का आरोप लगा था। जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ट्रूडो को लताड़ लगाई थी। भारत सरकार ने कनाडाई पीएम के बयान को निराधार बताते हुए सत्य से कोसों दूर बताया था। भारत की ओर से कहा गया था कि अगर भारत इसमें शामिल है तो उसके लिए जस्टिन ट्रूडो को सबूत देना चाहिए बेवजह इसमें भारत को घसीटने की जरूरत नहीं है। ट्रूडो के इस बयान के बाद भारत ने कनाडा पर कई सख्त कदम उठाए थे।

Created On :   27 Nov 2023 6:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story