जानिए ब्रिक्स क्या होता है, कैसे पड़ा इसका नाम?

जानिए ब्रिक्स क्या होता है, कैसे पड़ा इसका नाम?
  • ब्रिक्स में शामिल देशों की कुल आबादी विश्व की जनसंख्या में 41 प्रतिशत
  • वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 31.5 % और वैश्विक व्यापार में 16 % योगदान
  • इस वर्ष का विषय ब्रिक्स और अफ्रीका

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स के 15वें शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए मंगलवार दोपहर दक्षिण अफ्रीका की राजधानी जोहानिसबर्ग पहुंचे। इस बार आयोजित हो रहे ब्रिक्स सम्मेलन की अध्यक्षता दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा कर रहे है। 2019 के बाद ब्रिक्स नेताओं का ये पहला आमने-सामने का शिखर सम्मेलन है। कोविड काल के दौरान ये सम्मेलन वर्चुअली आयोजित हुए थे। इस वर्ष का विषय ब्रिक्स और अफ्रीका है।

ब्रिक्स उभरती राष्ट्रीय अर्थव्यवस्थाओं के एक संघ है। इसमें ब्राज़ील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं। 2019 तक ब्रिक्स में शामिल सभी राष्ट्रीय सदस्य दुनिया की लगभग 41 फीसदी आबादी का प्रतिनिधित्व करते है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, ब्रिक्स में शामिल देशों की कुल आबादी विश्व की जनसंख्या में 41 प्रतिशत, वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद में 31.5 प्रतिशत और वैश्विक व्यापार में 16 प्रतिशत योगदान है। ब्राजील, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका 2022 में 166 ब्रिक्स आयोजनों में रूस के साथ जुड़े और कुछ सदस्य रूस के लिए महत्वपूर्ण निर्यात बाजार बन गए।इसको R-5 के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि इसमें शामिल सदस्य देशों की करेंसी का नाम आर R से शुरु होता है।

शामिल देशों के अंग्रेजी के पहले अक्षर को मिला देने से इस संगठन का नाम ब्रिक्स पड़ा है। बी फॉर ब्राजील,आर फॉर रूस,आई फॉर इंडिया, सी फॉर चाइना,एस फॉर साउथ अफ्रीका । ब्रिक्स की स्थापना साल 2009 में हुई थी , उस समय इसमें चार देश शामिल थे, तब इस संघ का नाम ब्रिक था। ब्रिक का पहला औपचारिक सम्मेलन रूस के येकतेरिनबर्ग शहर में 16 जून 2009 को लुइज़ इनासियो लूला डा सिल्वा (ब्राजील), दिमित्री मेदवेदेव(रूस), मनमोहन सिंह (भारत) और हू जिन्ताओ (चीन) की अध्यक्षता में हुआ था। उस दौरान शिखर सम्मेलन का मुख्य मुद्दा वैश्विक आर्थिक स्थिति में सुधार और वित्तीय संस्थानों में सुधार का था। बाद में दिसंबर 2010 में साउथ अफ्रीका के जुड़ने से इसका ब्रिक्स हो गया।

ब्रिक्स में शामिल देशों में से रूस इकलौता विकसित देश है। जबकि अन्य चार देश विकासशील और नव औद्योगिकीकृत देश है। ये वो देश है जिनकी अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। ब्रिक्स संगठन दुनिया भर में पश्चिमी दबदबे को चुनौती देने की इच्छा रखने वाले देशों का समूह है। इसमें अन्य देश भी शामिल होने की इच्छा कर रहे है।

हर साल इन 5 देशों के सर्वोच्तम नेताओं के द्वारा इस सम्मेलन को आयोजित किया जाता है। भारत ने भी 9 सितंबर 2021 को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के 13 सम्मेलन की मेजबानी की थी। कोरोनाकाल के कारण ये सम्मेलन डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया था।

Created On :   23 Aug 2023 12:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story