मांगें पूरी होते ही मॉस्को काला सागर अनाज समझौते को पुनर्जीवित करने को तैयार: पुतिन

मांगें पूरी होते ही मॉस्को काला सागर अनाज समझौते को पुनर्जीवित करने को तैयार: पुतिन
  • रूस-तुर्की में समझौता
  • काला सागर अनाज को लेकर हुआ ये समझौता

डिजिलट डेस्क, मॉस्को। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि मॉस्को अपनी मांगें पूरी होते ही काला सागर अनाज समझौते में वापस आ जाएगा। पुतिन ने सोमवार को अपने तुर्की समकक्ष रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ रूसी शहर सोची में बातचीत के बाद एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "जैसे ही रूसी कृषि उत्पादों के निर्यात पर सभी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे, हम अनाज समझौते को पुनर्जीवित करने को तैयार हो जाएंगे।"समाचार एजेंसी श‍िन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि रूस का अनाज उत्‍पादन इस साल 130 मिलियन टन तक पहुंच सकता है और देश की निर्यात क्षमता 60 मिलियन टन रहेगी।

उन्होंने कहा कि मॉस्को अनाज समझौते का विरोध नहीं करता है, लेकिन यूक्रेन को सैन्य उद्देश्यों के लिए अनाज निर्यात गलियारों का उपयोग करने के खिलाफ चेतावनी दी है। एर्दोगन ने कहा कि तुर्की संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर प्रस्तावों के एक नए पैकेज पर काम कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रस्ताव यथाशीघ्र सौदे को फिर से शुरू करने में मदद करेंगे।रूसी नेता ने आगे कहा कि मॉस्को वैश्विक खाद्य कीमतों को स्थिर करने में मदद करने के लिए भोजन और उर्वरक का निर्यात जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि रूस, तुर्की और कतर जरूरतमंद देशों तक दस लाख टन रूसी अनाज पहुंचाने के लिए संयुक्त रूप से काम करेंगे।

पुतिन ने कहा कि यह पहल वैश्विक खाद्य संकट को हल करने में योगदान देगी, हालांकि इसे काला सागर अनाज समझौते के विकल्प के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। दोनों नेताओं ने अक्कुयू परमाणु ऊर्जा संयंत्र के संयुक्त निर्माण सहित द्विपक्षीय ऊर्जा और व्यापार संबंधों पर भी चर्चा की। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि संयंत्र की पहली इकाई अगले साल शुरू होने की उम्मीद है।

पुतिन ने तीसरे देशों को गैस आपूर्ति देने के लिए तुर्की में एक क्षेत्रीय गैस केंद्र स्थापित करने की मास्को की तत्परता की भी पुष्टि की। दोनों राष्ट्रपतियों ने राजनीतिक समाधान हासिल करने के उद्देश्य से यूक्रेनी संकट और युद्धविराम प्रस्तावों पर भी चर्चा की। पुतिन ने मध्यस्थता प्रयासों के लिए एर्दोगन को धन्यवाद दिया और दोहराया कि मॉस्को बातचीत के लिए तैयार है। एर्दोगन ने कहा कि तुर्की रूस और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है, और स्थायी शांति व स्थिरता के लिए प्रतिबद्ध है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Sep 2023 3:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story