स्पेन: 11 साल की लड़की बनी मां, भाई ने बनाए थे संबंध

11 year old girl gave birth to his brother child in spain
स्पेन: 11 साल की लड़की बनी मां, भाई ने बनाए थे संबंध
स्पेन: 11 साल की लड़की बनी मां, भाई ने बनाए थे संबंध

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। दक्षिण पूर्वी स्पेन के म्यूरिका शहर में 11 वर्ष की लड़की के मां बनने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को लड़की के पेट में दर्द की शिकायत थी।जिसके बाद उसे म्यूरिका के निजी हॉस्पीटल में एडमिट कराया गया। यहां उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जहां पर लड़की ने एक बच्चे को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि लड़की और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं पुलिस की शुरूआती जांच में पता चला कि लड़की के भाई ने ही लड़की के साथ संबंध बनाए थे। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। लड़की के भाई की उम्र 14 साल बताई जा रही है। 


11 वर्षीय बच्ची के एक बच्चे को जन्म देने के बाद जब पुलिस ने जांच की तो बड़ा ही चौकाने वाला मामला सामने आया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की अपने 14 वर्षीय भाई से संबंध बनाने के बाद ही गर्भवती हुई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने बताया कि लड़की के भाई पर कोई केस दर्ज नहीं हो सकता। जानकारी के अनुसार स्पेन के कानून के मुताबिक 13 साल तक के आरोपी पर कोई केस दर्ज नहीं होता। वहीं इस मामले में जब लड़की के भाई ने उसके साथ संबंध बनाए थे तब भाई की उम्र 13 वर्ष थी। इस कारण लड़की के भाई पर कोई अपराधिक केस ही नहीं बनता।


एक अंग्रेजी अखबार के अनुसार बच्चे के जन्म के बाद लड़की और उसका बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। वहीं इस मामले में लड़की के परिजनों का कहना है कि उन्हें प्रेगनेंसी के बारे में जानकारी नहीं थी और उन्होंने इसे नार्मल पेन समझकर अपनी बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया था। लड़की के परिजनों ने बताया कि वे इसे आंतों से जुड़ी कोई समस्या ही मान रहे थे। वहीं बच्ची के जन्म के बाद पिता की जानकारी के लिए बच्चे का डीएनए टेस्ट भी कराया जाएगा।  

Created On :   6 Feb 2018 8:32 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story