गुइझोऊ प्रांत में भूस्खलन से 14 की मौत

14 killed in landslide in Chinas Guizhou province
गुइझोऊ प्रांत में भूस्खलन से 14 की मौत
चीन गुइझोऊ प्रांत में भूस्खलन से 14 की मौत
हाईलाइट
  • सोमवार को शाम करीब सात बजे एक निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के गुइझोऊ प्रांत के बिजी शहर में हुए भूस्खलन में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बिजी की नगर पालिका सरकार के अनुसार, सोमवार को शाम करीब सात बजे एक निर्माण स्थल पर भूस्खलन हुआ।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को दोपहर बाद 2.05 बजे तक मिट्टी में दबे कुल 17 लोगों को निकाला गया, जिनमें से 14 की मौत हो चुकी थी। जीवित बचे अन्य तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नगर पालिका सरकार के अनुसार, तीनों घायलों की हालत स्थिर है।

बचाव कार्य पूरा कर लिया गया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

(आईएएनएस)

Created On :   4 Jan 2022 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story