Gen Z Protest: नेपाल के Gen Z विरोध प्रदर्शन में एक भारतीय शख्स की हुई मौत, इसकी जानकारी एडीएम सौरभ भट्ट ने दी

नेपाल के Gen Z विरोध प्रदर्शन में एक भारतीय शख्स की हुई मौत, इसकी जानकारी एडीएम  सौरभ भट्ट ने दी
  • केपी शर्मा ओली पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद के लगे थे आरोप
  • मंत्री को दौड़-दौड़ा कर पीटा
  • नेपाल में सुशीला कार्की की बनी अंतरिम सरकार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नेपाल में Gen Z के विरोध प्रदर्शन में एक भारतीय शख्स की मौत हो गई है। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाला है। इसकी पुष्टि एडीएम सौरभ भट्ट ने की है। बात दें कि नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली की सरकार पर भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद और 26 सोशल मीडिया साइट पर प्रतिबंध के आरोप लगे थे। इस मामले को लेकर Gen Z सड़कों पर उतर आए थे, जहां पर उन्होंने ओली सरकार का जमकर विरोध किया। इस दौरान कई जगह अगजनी भी कर दी गई थी। हालांकि, प्रदर्शन के दूसरे दिन दोपहर को ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

इस शख्स की नेपाल हिंसा में हुई मौत

गाजियाबाद के एडीएम ने सौरभ भट्ट ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, "सूचना प्राप्त हुए कि रामवीर गोला और उनकी पत्नी राजेश गोला काठमांडू गए हुए थे। नेपाल में हाल ही में हुई हिंसा में राजेश गोला की मृत्यु हो गई। आज रामवीर गोला अपनी पत्नी के शव के साथ गाजियाबाद में अपने निवास पर पहुंच गए। राजेश गोला का अंतिम संस्कार भी उनके परिवार के द्वारा करा दिया गया है।"

नेपाल में अब किसकी है सरकार

नेपाल में इसी हफ्ते सोमवार को ओली सरकार के खिलाफ Gen Z सड़कों पर उतर गए थे। इसके अगले दिन हिंसा काफी तेज हुई। देश की राजधानी कांठमाडू की सड़कों पर ओली सरकार विरोधी नारे लगे। इसके साथ ही कई जगह तोड़फोड़ की गई। इसके बाद यानी मंगलवार की दोपहर को पीएम ओली ने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया। इससे पहले उनके मंत्रियों ने सोमवार को ही इस्तीफा दे दिया था। Gen Z यहां भी नहीं रुके और उन्होंने संसद में आग लगा दी। साथ ही कई सरकारी आवास जल दिए। एक मंत्री को सड़क पर खूब भगाया और उसकी पिटाई तक कर दी थी। हालांकि, नेपाल में शुक्रवार को देर शाम को अंतरिम सरकार बन गई है। इसका प्रधानमंत्री पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की को बनाया गया है।

Created On :   13 Sept 2025 1:09 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story