18 साल की लड़की ने किया 19 साल के लड़के का रेप, अब जाना होगा जेल

18 year old lestina smith raped a 19 year old boy in America
18 साल की लड़की ने किया 19 साल के लड़के का रेप, अब जाना होगा जेल
18 साल की लड़की ने किया 19 साल के लड़के का रेप, अब जाना होगा जेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एक अजीबोगरीब मामला सुनने को आया है। जहां एक 18 साल की लड़की पर एक 19 साल के लड़के से "रेप" करने का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस 18 साल की लड़की पर आरोप है कि इसने चाकू की नोक पर एक लड़के के साथ न सिर्फ रेप किया, बल्कि उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया। आरोपी लड़की का नाम लेस्टिन मैरी स्मिथ बताया जा रहा है, जो सागीनाव टाउन की रहने वाली है। लड़के से रेप करने के आरोप में कोर्ट ने मैरी को जेल और 1000 डॉलर की जुर्माने की सजा भी सुनाई है। 

 

Image result for lestina marie smith

 

क्या है पूरा मामला? 

 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये घटना इसी साल 11 जनवरी की है। खबरों के मुताबिक, मैरी स्मिथ ने सानीगाव टाउन में ही रहने वाले एक 19 साल के लड़के से चाकू की नोक पर जबरन सेक्स रिलेशन बनाए। इतना ही नहीं, आरोपी मैरी ने इसका एक वीडियो भी बनाया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि बाद में स्मिथ ने बताया कि उसने ये वीडियो सोशल मीडिया से डिलीट कर दिया था। 

 

 

कार में किया लड़के के साथ रेप

 

वहीं कोर्ट में इस 19 साल के लड़के ने बताया कि मैरी स्मिथ ने कार में घुसकर उसके साथ जबरन रेप किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित लड़के ने बताया कि घटना वाले दिन वो पार्किंग में खड़ी गाड़ी की तरफ जा रहा था। तभी वहां पर मैरी स्मिथ भी आ गई और जबरन उसकी कार में घुस गई। इसके बाद मैरी ने उसके साथ मारपीट की और उसका मोबाइल छीन लिया। लड़के ने आगे बताया कि मैरी ने चाकू की नोक पर उसे कार की पिछली सीट पर आने को कहा और फिर जबरदस्ती उसके साथ सेक्शुअल रिलेशन बनाए। 

 

 

जेल और 1000 डॉलर का लगा जुर्माना

 

इस मामले में सुनवाई करते हुए अमेरिकी कोर्ट ने मैरी स्मिथ को सजा सुनाते हुए इसे गंभीर जुर्म बताया है। जज एंड्रयू आर बोरेलो ने मैरी स्मिथ को सजा सुनाते हुए कहा है कि "मैरी ने लड़के की कार को भी नुकसान पहुंचाया है, जिसके लिए उसे 1000 डॉलर लड़के को देना होगा।" इसके साथ ही मैरी को 313 दिन के जेल की सजा भी सुनाई गई है। कहा जा रहा है कि इससे पहले भी मैरी स्मिथ को एक क्राइम के लिए सजा सुनाई जा चुकी है। 

Created On :   27 Nov 2017 3:35 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story