काबुल में गोलीबारी में 3 मरे

By - Bhaskar Hindi |8 March 2020 2:30 PM IST
काबुल में गोलीबारी में 3 मरे
हाईलाइट
- काबुल में गोलीबारी में 3 मरे
काबुल, 8 मार्च (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को हुई गोलीबारी की एक घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने काबुल पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से कहा, गोलीबारी की इस घटना में लोगर प्रांतीय परिषद के सदस्य नासिर गैरत और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। वहीं उनका वाहन चालक घायल हो गया है।
काबुल के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पुलिस जिला 8 में हमले के बाद बंदूकधारी घटनास्थल से भाग गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने रविवार को हुई गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Created On :   8 March 2020 2:30 PM IST
Next Story