पाकिस्तान में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 मरे

5 dead due to avalanche hit in Pakistan
पाकिस्तान में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 मरे
पाकिस्तान में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 मरे
हाईलाइट
  • पाकिस्तान में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 मरे

इस्लामाबाद, 11 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एबटाबाद जिले स्थित एक हिल स्टेशन में हुए हिमस्खलन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हिमस्खलन की यह घटना मंगलवार रात हुई। घायलों को उपचार के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें से कुछ की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि हिमस्खलन की चपेट में आकर कई वाहन दब गए। वहीं, दो दर्जन से अधिक लोग लापता हो गए। इसके चलते जिले के नाथिया गली रिसॉर्ट में भूस्खलन भी हुआ।

बर्फ के नीचे दबे लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

Created On :   11 March 2020 1:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story