जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप
By - IANS News |7 Sep 2020 12:31 AM GMT
जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप
हाईलाइट
- जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप
टोक्यो, 7 सितम्बर (आईएएनएस)। जापान के इबाराकी प्रांत में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.2 तीव्रता के भूकंप के झटके आए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, झटके सुबह 6.34 बजे आए। इसका केंद्र उत्तर में 36.7 डिग्री अक्षांश और पूर्व में 141.6 डिग्री देशांतर पर रहा और 20 किलोमीटर की गहराई पर रहा।
अधिकारियों ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की है और फिलहाल किसी के घायल होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं है।
वीएवी-एसकेपी
Created On :   7 Sep 2020 6:01 AM GMT
Tags
Next Story