इंडोनेशिया: बाढ़ से करीब 70 लोग लापता, 14 हजार से अधिक विस्थापित

67 missing, 14,000 displaced by floods in Indonesia
इंडोनेशिया: बाढ़ से करीब 70 लोग लापता, 14 हजार से अधिक विस्थापित
इंडोनेशिया: बाढ़ से करीब 70 लोग लापता, 14 हजार से अधिक विस्थापित
हाईलाइट
  • इंडोनेशिया में बाढ़ से 67 लापता
  • 14
  • 000 विस्थापित

डिजिटल डेस्क, जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी प्रांत में आए बाढ़ के कारण लगभग 70 लोग लापता हो गए हैं, जबकि इस हादसे में 14,000 से अधिक अन्य लोग विस्थापित हो गए हैं। लापता की तलाशी के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक बचाव दलों ने कुल 36 शवों को बरामद किया है।

एक प्रांतीय अधिकारी ने कहा, बचावकर्मी लुवाउतारा जिले के सबसे प्रभावित इलाकों सब्बंग, बैबुंटा, पोंटाडेन, मेली और मसाबा सिटी में सबसे ज्यादा राहत कार्य में जुटे हैं। उन्होंने बताया, प्रभावित गांवों में 2 मीटर तक कीचड़ भर गया है, जिसमें से अधिकांश शवों को निकाला गया है। क्षेत्र में भारी मशीनरी उपकरण भी तैनात किए गए हैं।

इंडोनेशियाई राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रमुख डोनी मोनाडरे ने कहा कि इस हादसे में 51 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने शनिवार को एक बयान में कहा कि 14,388 निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ से प्रभावित घरों की मरम्मत के लिए मुआवजा भी दिया जाएगा। एजेंसी के अनुसार, बाढ़ से सड़क, 9 पुल, 13 धार्मिक भवन, 9 स्कूल, 8 कार्यालय, दो सार्वजनिक सुविधाओं और एक बाजार प्रभावित हुआ है।

 

Created On :   18 July 2020 10:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story