अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में आत्मघाती विस्फोट, तीन बच्चे मारे गए
By - ANI Agency |30 July 2019 5:27 AM GMT
अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में आत्मघाती विस्फोट, तीन बच्चे मारे गए
हाईलाइट
- दक्षिणी अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में आत्मघाती हमला
- व्यस्त बाजार में विस्फोट से तीन बच्चों की मौत हो गई
डिजिटल डेस्क, कंधार। अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में मंगलवार सुबह आत्मघाती हमले में तीन नाबालिगों की जान चली गई। कंधार प्रांत के एक व्यस्त बाजार में एक आत्मघाती हमलावर ने बम से खुद को उड़ा लिया। विस्फोट की वजह से तीन बच्चों की मौत हो गई।
बताया गया कि छह नाबालिगों सहित 23 लोगों घायल हुए हैं। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया,कुछ बच्चों की हालत गंभीर है। अब तक तालिबान सहित किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। एक अंदरूनी हमले में कंधार प्रांत में दो अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के एक दिन बाद यह धमाका हुआ।
Created On :   30 July 2019 10:30 AM GMT
Next Story