अफगानिस्तान : राजधानी काबुल में कार बम ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत और 7 घायल

डिजिटल डेस्क, काबूल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में कार बम विस्फोट होने की वजह से 7 लोगों ने अपनी जान गंवा दी, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अफगानिस्तान के मीडिया चैनल "टोलो न्यूज" के मुताबिक यह धमाका आज (बुधवार) सुबह करीब 7:25 बजे काबुल के पी डी 15 इलाके में हुआ। आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि फिलहाल इस धमाके के टारगेट एरिया की कोई जानकारी नहीं है। अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

धमाके के एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए एम्बुलेंस में अस्पताल ले जाया गया है। वहीं अब तक धमाके में 7 लोगों की मौत हो चुकी है लेकिन नसरत रहीमी ने आशंका जताते हुए कहा कि यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। इलाके की पार्किंग में खड़े कई वाहन भी धमाके में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं।

Created On :   13 Nov 2019 5:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story