तालिबान ने संभाली अफगानिस्तान की सत्ता, काबुल एयरपोर्ट पर भगदड़, गोलीबारी में 5 लोगों की मौत

तालिबान के हाथों में हुकूमत तालिबान ने संभाली अफगानिस्तान की सत्ता, काबुल एयरपोर्ट पर भगदड़, गोलीबारी में 5 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • एयरपोर्ट पर गोलीबारी में 5 लोगों की मौत
  • तालिबान के हाथों में अफगानिस्तान की सत्ता

डिजिटल डेस्क, काबुल/ नई दिल्ली। अफगानिस्तान की हुकूमत अब तालिबान के हाथों में है। अफगानी राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर चले गए हैं। इस बीच पूरे देश में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। तालिबान के खौफ से घबराए लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर कुछ ऐसा नजर देखने को मिला, जो हैरान करने वाला था। लोगों की बड़ी भीड़ हवाईजहाज में चढ़ने के लिए बेकाबू हो गई। इस दौरान गोलीबारी में 5 लोगों की जान भी चली गई। फिलहाल एयरपोर्ट अमेरिकी सैनिकों के कंट्रोल में है। रॉयटर्स के मुताबिक, एयरपोर्ट पर हुई गोलीबारी में पांच लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं। 

काबुल एयरपोर्ट पर यूएस आर्मी
 

 

वहीं, भारत सरकार अपने राजदूतों और नागरिकों को वापस निकालने की कोशिश में जुटी हुई। भारत सरकार ने इसके लिए दो विमान की व्यवस्था भी की है, लेकिन एयर इंडिया का कहना है कि अफगान हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण फ्लाइट ऑपरेट नहीं हो सकती हैं।

बता दें कि काबुल हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने से पहले आने वाले और पारगमन करने वाले नागरिक विमानों को फिर से रूट करने की सलाह देते हुए एक नोटम (वायुसैनिकों को नोटिस) जारी किया गया था। उड़ान मूल रूप से सुबह 8.30 बजे प्रस्थान करने वाली थी, हालांकि एयर इंडिया जो स्थिति की निगरानी कर रही थी, उसने दोपहर 12.30 बजे उड़ान संचालित करने का निर्णय लिया। नोटम के अनुसार, हवाई क्षेत्र को सेना के लिए जारी कर दिया गया है और हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले नागरिक विमानों को काबुल एटीसी से सहायता नहीं मिलेगी।

वहीं, रविवार शाम काबुल से 129 यात्रियों को लेकर एयर इंडिया का एक विमान दिल्ली में उतरा। एआई 244 ने काबुल हवाईअड्डे से शाम 6.06 बजे उड़ान भरी थी। रविवार को जब तालिबान अफगानिस्तान की राजधानी पहुंचे और सत्ता संभालने की कगार पर थे, तब यह उड़ान संचालित की गई। अफगानिस्तान की स्थिति पर निराशा व्यक्त करते हुए विमान से उतरी एक महिला ने रविवार को दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, दुनिया ने अफगानिस्तान को छोड़ दिया है।

 

देश छोड़ने के लिए यूएस एयरफोर्स के एयरप्लेन के पीछे भागते लोग

 

Created On :   16 Aug 2021 8:53 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story