अमेरिका की दखल के बाद चीन के बढ़ते युद्धाभ्यासों ने बढ़ाई ताइवान की टेंशन,ताइवान रक्षा मंत्रालय के एक पुलिस अधिकारी का होटल में मिला शव

अमेरिका की दखल के बाद  चीन के बढ़ते  युद्धाभ्यासों ने बढ़ाई ताइवान की टेंशन,ताइवान रक्षा मंत्रालय के एक पुलिस अधिकारी का होटल में मिला शव
चीन ताइवान अमेरिका की दखल के बाद चीन के बढ़ते युद्धाभ्यासों ने बढ़ाई ताइवान की टेंशन,ताइवान रक्षा मंत्रालय के एक पुलिस अधिकारी का होटल में मिला शव
हाईलाइट
  • चीन के खिलाफ सक्रिय ताइवान

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिकी सदन स्पीकर नैंसी पोलेसी की ताइवान यात्रा के बाद से चीन और ताइवान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। पोलेसी के यात्रा के बाद चीन ने ताइवान जलडमरूमध्य  सीमा के और पास उकसाने के रूप में युद्धाभ्यास तेज कर दिए है। चीन के आक्रामक बर्ताव को देखते हुए ताइवान ने  मिसाइल सुरक्षा में बढ़ोतरी कर ली है,  ताइवान की सैन्य-स्वामित्व वाली संस्था ने वार्षिक मिसाइल उत्पादन क्षमता को दोगुना से ज्यादा बढ़ाकर 500 के करीब कर दिया है।

निजी न्यूज चैनल एबीपी खबर के मुताबिक युद्धाभ्यास के दौरान ताइवान के एक प्रमुख मिसाइल प्रोडक्शन अधिकारी का एक होटल में  शव मिला। इससे ताइवान में चिंता की लहर दौड़ आई है।

खबरों के मुताबिक चीन के ताइवान के चारों ओर युद्धाभ्यास और धमकियों से ताइवान तनाव और संघर्ष से घिरा है।  ताइवान ने भी अपने रक्षा तंत्र हथियार समुद्रीय में चीन के खिलाफ सक्रिय कर दिए है। साथ ही ताइवान ने ड्रैगन के खिलाफ वैश्विक समुदाय से मदद का आह्वान किया है। ताइवान ने अर्तराष्ट्रीय समुदाय से चीन की हरकतों  को रूकवाने  की अपील की है। 

सेंट्रल न्यूज एजेंसी के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने  लिखा है कि ताइवान रक्षा मंत्रालय की अनुसंधान और विकास इकाई के उप प्रमुख Ou Yang Li-hsing  शनिवार की सुबह एक होटल के कमरे में मृत मिले। 

रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी की मौत किन परिस्थितियों में हुई , इसके पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। ओ यांग पिंगटुंग के दक्षिणी काउंटी की व्यावसायिक यात्रा पर थे। उन्होंने  इस साल की शुरुआत में ही कई मिसाइल उत्पादन परियोजनाओं के संचालन के लिए पद ग्रहण किया था।

 

Created On :   6 Aug 2022 9:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story