अमेरिका के व्यस्ततम इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

America: At least 11 injured in shooting after Bayou Classic football game in New Orleans
अमेरिका के व्यस्ततम इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
अमेरिका के व्यस्ततम इलाके में अंधाधुंध फायरिंग, 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर

डिजिटल डेस्क, न्यू ऑरलियंस। अमेरिका के न्यू ऑरलियंस शहर में एक संदिग्ध हमलावर ने रविवार को 11 लोगों को गोली मार दी। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। न्यू ऑरलियंस पुलिस ने बताया कि घटना शहर के पर्यटक केंद्र के फ्रेंच क्वार्टर के कैनाल स्ट्रीट क्षेत्र में हुई है। यह इलाका शहर के व्यस्ततम क्षेत्रों में से एक है। अभी किसी भी तरह की कोई जनहानि की खबर नहीं है।

 

 

घटना बार्बोन और चार्ट्रेस सड़कों के बीच कैनाल सेंट पर स्थानीय समयानुसार 3:20 बजे (9:20 GMT) हुई। पुलिस ने अपने ट्विटर फीड पर कहा कि एक संदिग्ध को घटनास्थल के पास पकड़ा है। संदिग्ध व्यक्ति की संभावित संलिप्तता की अभी जांच चल रही है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर है। मौके पर फोरेंसिक टीम ने जांच की। स्थानीय मीडिया ने पुलिस अधीक्षक शॉन फर्ग्यूसन के हवाले से कहा कि उस समय कैनाल स्ट्रीट पर 700 अधिक लोग मौजूद थे, जब उन पर गोलीबारी की जा रही थी।

 

 

Created On :   1 Dec 2019 4:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story