अमेरिका का एयर सिस्टम हुआ फेल, सभी हवाई यात्राओं पर लगा ब्रेक, एक हजार से अधिक फ्लाइंट्स हुई लेट 

Americas air system failed, brakes on all airplanes, more than a thousand flights lay down
अमेरिका का एयर सिस्टम हुआ फेल, सभी हवाई यात्राओं पर लगा ब्रेक, एक हजार से अधिक फ्लाइंट्स हुई लेट 
एयर सिस्टम फेल अमेरिका का एयर सिस्टम हुआ फेल, सभी हवाई यात्राओं पर लगा ब्रेक, एक हजार से अधिक फ्लाइंट्स हुई लेट 
हाईलाइट
  • एक हजार से अधिक फ्लाइट्स लेट हैं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका से उड़ान भरने की सभी सेवाएं रूक गई हैं। सिस्टम में कुछ तकनीकी खराबियों की वजह से सभी उड़ानों की सेवाओं पर रोक लगा दी गई है। इस तकनीकी खराबी की वजह से एक हजार से अधिक फ्लाइट्स लेट हैं। वहीं 93 फ्लाइट्स को रद्द कर दिया गया है। जिसकी वजह से एयरपोर्ट पर भारी मात्रा में यात्री फंसे हुए हैं।

अमेरिका का एयर सिस्टम हुआ फेल

अमेरिका के फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेश (एफएए) ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, सिस्टम में खराबी आने की वजह से देशभर की फ्लाइटों को संचालित करने में मुश्किलें आ रही हैं। इस खराबी की वजह से यूनाइटेड स्टेट्स नोटिस टू एयर मिशन का सिस्टम फेल हो गया है। जिसकी वजह से फ्लाइटें समय पर उड़ान नहीं भर पा रही हैं। एफएए अपने नोटिस टू एयर मिशन सिस्टम को अपडेट करके की कोशिश कर रहा है।  

रात नौ बजे तक सभी घरेलू उड़ाने रद्द

रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी समयानुसार एयर सिस्टम में यह खराबी करीब साढ़े पांच बजे आई। जिसके बाद सभी उड़ानों पर रोक लगा दी गई। अब एफएए ने सभी एयरलाइंस को यह निर्देश दिया है कि रात नौ बजे तक सभी लोकल फ्लाइट्स पर रोक लगा दी जाए। 

Created On :   11 Jan 2023 5:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story