5 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं ने छोड़ा रूस, अर्जेंटीना में शरण लेने को हुईं मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग

Because of this, more than 5 thousand pregnant women left Russia, were forced to take shelter in Argentina
5 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं ने छोड़ा रूस, अर्जेंटीना में शरण लेने को हुईं मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
रूस-यूक्रेन जंग 5 हजार से ज्यादा गर्भवती महिलाओं ने छोड़ा रूस, अर्जेंटीना में शरण लेने को हुईं मजबूर, वजह जानकर रह जाएंगे दंग
हाईलाइट
  • रूसी महिलाओं द्वारा अर्जेंटीना में बसने की वजह यूक्रेन-रूस युद्ध है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन बीच बीते एक साल से जारी जंग खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस युद्ध में अब तक दोनों ही देशों के कई सैनिक और आम नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान जहां यूक्रेन के कई शहर श्मशान में तब्दील हो गए हैं तो वहीं रूस को भी काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। जंग से रूस के ऐसे हालात बन गए हैं कि हाल के महीनों में वहां की 5 हजार से ज्यादा महिलाओं ने देश छोड़ दिया है। वह अब अर्जेंटीना में बसना चाहती हैं। उन्होंने नागरिकता पाने के लिए अर्जेंटीना के अधिकारियों से भी संपर्क किया है। इन महिलाओं में से अधिकतर गर्भावास्था के अंतिम दिनों में हैं। 

अर्जेंटीना के इमीग्रेशन अधिकारियों के मुताबिक, यह सच है कि गर्भवती रूसी महिलाएं अपने बच्चों को जन्म देने और उन्हें यूक्रेनी आक्रमण से बचाने के लिए अर्जेंटीना की नागरिकता लेना चाहती हैं। अधिकारियों के मुताबिक, रूसी महिलाएं चाहती हैं कि उनके पैदा होने वाले बच्चों के पास अर्जेंटीना की नागरिकता हो क्योंकि यह अन्य देशों खासकर रूस पासपोर्ट के मुकाबले अधिक फ्रीडम देता है। 
 
तीन रूसी महिलाओं को किया अरेस्ट

अर्जेंटीना की माइग्रेशन एजेंसी के  चीफ ने कैरिग्नानो के मुताबिक, 9 फरवरी को फ्लाइट से अजेंर्टीना की राजधानी पहुंची 33 रूसी महिलाओं में से तीन को डॉक्यूमेंट सही न होने के चलते गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बताया कि रूसी महिलाओं ने शुरू में दावा किया था कि सैलानी के रूप में अर्जेंटीना आई हैं। जिसके बाद यह पाया कि वे पर्यटन के लिए नहीं बल्कि यह बसने के लिए आई थीं। कैरिग्नानो के मुताबिक, रूसी महिलाओं की इच्छा है कि उनके बच्चों के पास अर्जेंटीना की नागरिकता हो क्योंकि यह रूस की तुलना में अधिक स्वतंत्रता देता है। 

उन्होंने बताया कि असल दिक्कत है कि वे अर्जेंटीना आते हैं, अपने बच्चों को अर्जेंटीना के रूप में साइनअप करते हैं और छोड़ देते हैं। दुनिया के सबसे सुरक्षित पासपोर्टों में से एक अर्जेंटीना का पासपोर्ट धारकों को 171 देशों में बिना वीजा प्रवेश करने की परमिशन देता है। 

वहीं हिरासत में ली गई तीन रूसी महिलाओं के वकील ने आरोप लगाया गया कि उनके क्लाइंटों को झूठे आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें झूठे पर्यटक होने के संदेह से देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीनों महिलाओं को बिना अपराध के गिरफ्तार कर उन्हें उनकी स्वातंत्रता से वंचित किया जा रहा है। 

आखिर क्यों ऐसा कदम उठाने पर मजबूर हो रहीं रूसी महिलाएं

रूसी महिलाओं द्वारा अर्जेंटीना में बसने की वजह यूक्रेन-रूस युद्ध है। महिलाओं का सोचना है कि वर्तमान में युद्ध के चलते रूस पर तमाम तरह की पाबंदियां हैं। ऐसे हालात में अगर वह अपने बच्चों को अर्जेंटीना में जन्म देती हैं तो उनके लिए यहां नागरिकता लेना आसान होगा। इसके अलावा एक और बड़ी वजह अर्जेंटीना का कानून है जो कि दोहरी नागरिकता लेने की छूट प्रदान करता है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक बीते वर्ष भी करीब 10 हजार गर्भवती रूसी महिलाएं इसी उद्देश्य अर्जेंटीना पहुंची थीं।  

Created On :   12 Feb 2023 11:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story