इस अफ्रीकी देश में लेस्बियन होना सबसे बड़ा जुर्म, दोषी पाए जाने पर मिलेगी मौत और उम्र कैद की सजा 

Being a lesbian is the biggest crime in this African country, if found guilty, will be sentenced to death and life imprisonment
इस अफ्रीकी देश में लेस्बियन होना सबसे बड़ा जुर्म, दोषी पाए जाने पर मिलेगी मौत और उम्र कैद की सजा 
एजीबीटी समुदाय के खिलाफ कानून हुआ तैयार इस अफ्रीकी देश में लेस्बियन होना सबसे बड़ा जुर्म, दोषी पाए जाने पर मिलेगी मौत और उम्र कैद की सजा 
हाईलाइट
  • मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया विधेयक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अफ्रीकी देश युगांडा में समलैंगिक संबंध रखना अब अपराध की कैटेगरी में रखा जाएगा। यहां की संसद ने इसे लेकर नया विधेयक पारित किया है। जिसके तहत समलैंगिक पहचान को उजागर करना अपराध माना जाएगा। संसद में पारित इस विधेयक में इस बात का जिक्र है कि समलैंगिक पाए जाने पर मौत की सजा या उम्र कैद की सजा भी दी जा सकती है। इस विधेयक को राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा। बता दें कि युगांडा से 30 से अधिक अफ्रीकी देशों में समलैंगिक संबंधों पर पाबंदी लग चुकी है। 

ये लोग होंगे दोषी

विधेयक के मुताबिक, मौत की सजा उन लोगों को होगी जो 18 साल से कम उम्र के लोगों के साथ समलैंगिक संबंध बनाएगे। इसके अलावा वो लोग भी इस सजा के हकदार होंगे जो एचआईबी संक्रमित होने के बावजूद भी समलैंगिक संबंध बनाते हैं। वहीं उम्रकैद के दायरे में वो आएंगे जो समान जेंडर होने पर भी शादी करेंगे, जैसे महिला से महिला और पुरुष से पुरुष। 

मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया विधेयक

अब इस विधेयक को कानून बनाने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा गया है। जैसे ही इसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलेगी यह कानून बन जाएगा। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस विधेयक को राष्ट्रपति की अनुमति मिल जाएगी क्योंकि राष्ट्रपति मुसेवेनी खुद संलैंगिक संबंधों के विरोधी रहे हैं और काफी लंबे समय से इसके विरोध में कानून लाने के पक्ष में हैं। बता दें कि साल 2013 में भी इसी तरह का एक कानून युगांडा में बनाया गया था परंतु पश्चिमी देशों के विरोध और लोकल कोर्ट के स्टे के बाद इसे लागू नहीं किया गया था। 

तेजी से बढ़ रहे मामले

गौरतलब है कि हाल ही के दिनों में युगांडा में समलैंगिक संबंधों के मामलों में तेजी आई है। कुछ दिन पहले ही सरकारी अफसरों ने एलजीबीटी समुदाय के लोगों के खिलाफ इस तरह की गतिविधियों को लेकर कार्यवाई की थी। जिंजा के पूर्वी युगांडा जिले में अफसरों ने एक  मिडिल स्कूल के टीचर को इसी आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले पर पुलिस का कहना है कि जिन छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है वह अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के आरोपी हैं। 

Created On :   22 March 2023 9:56 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story