चीन के छांग-अ नम्बर 4 मिशन ग्रुप को ब्रिटिश पुरस्कार

बीजिंग, 26 नवंबर (आईएएनएस)। ब्रिटेन के रॉयल एविएशन इंस्टीट्यूट ने सोमवार को चीन के छांग-अ नम्बर 4 मिशन ग्रुप को पुरस्कार दिया। बीते 153 सालों में पहली बार ब्रिटिश रॉयल एविएशन इंस्टीट्यूट द्वारा किसी चीनी मिशन ग्रुप को यह पुरस्कार दिया गया है।
चीनी चंद्रमा अन्वेषण परियोजना के मुख्य डिजाइनर वू वेई रेन ने छांग-अ नम्बर 4 मिशन ग्रुप की ओर से पुरस्कार ग्रहण किया। वू ने पुरस्कार वितरण समारोह में रॉयल एविएशन इंस्टीट्यूट का आभार जताया और दूसरे देशों और संगठनों का चीन के साथ अंतरिक्ष सहयोग करने के लिए स्वागत किया।
चीन द्वारा प्रक्षेपित छांग-अ नम्बर 4 लैंडर और युतु 2 रोवर अच्छे से काम कर रहे हैं। अभी तक छांग-अ नम्बर 4 लैंडर चंद्रमा के पीछे की सतह पर 300 दिनों तक काम कर चुका है। उधर युतु 2 रोवर की कुल सफर दूरी 300 मीटर तक हो गई है। छांग-अ नम्बर 4 के प्रक्षेपण में दूसरे देशों के तकनीशियनों की मदद भी मिली थी।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)
Created On :   26 Nov 2019 8:01 PM IST












