बुर्किना फासो की सेना पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, 11 जवानों की मौत

Burkina Faso : 11 soldiers killed in attack by unidentified gunmen
बुर्किना फासो की सेना पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, 11 जवानों की मौत
बुर्किना फासो की सेना पर अज्ञात लोगों ने किया हमला, 11 जवानों की मौत

डिजिटल डेस्क, ओयूगाडॉउगॉउ। अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सेंट्रल-नॉर्थ क्षेत्र में सेना पर बुधवार को गोलीबारी की गई। इस हमले में सेना के 11 जवानों की मौत हो गई। यह हमला अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया था। हालांकि जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 5 हमलावरों को मार गिराया। सुरक्षा सूत्रों ने कहा कि "अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने केंद्र-उत्तर बुर्किना फासो में सेना की एक टुकड़ी पर हमला किया, जिसमें 11 सैनिकों ने अपनी जान गंवा दी।"

बता दें कि मंगलवार को भी बुर्किना फासो के उत्तरी क्षेत्र के अरबिंदा शहर में आतंकवादियों ने हमला किया था। इस हमले की जिम्मेदारी भी किसी आतंकवादी संगठन ने नहीं ली। इस हमले में 35 नागरिकों ने अपनी जान गंवा दी थी। सुरक्षाबलों ने भी हमले के दौरान 80 आतंकियों को भी मार गिराया था। इस हमले के बाद राष्ट्रपति रोच मार्क काबोर ने 48 घंटे का राष्ट्रीय शोक रखा था।

बता दें कि साल 2015 से अब तक बुर्किना फासो में आतंकवादी हमलों में 700 से भी ज्यादा लोगों ने जान गंवाई हैं। हमले में मारे गए लोगों में सेना के 200 जवान शामिल हैं। साल 2015 से अब तक आतंकवादी हमलों के कारण हजारों लोग देश से पलायन कर चुके हैं। 

Created On :   26 Dec 2019 10:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story