पेरू: खाई में बस गिरने से 10 यात्रियों की मौत, 20 घायल

पेरू: खाई में बस गिरने से 10 यात्रियों की मौत, 20 घायल
पेरू: खाई में बस गिरने से 10 यात्रियों की मौत, 20 घायल
पेरू: खाई में बस गिरने से 10 यात्रियों की मौत, 20 घायल

डिजिटल डेस्क, लीमा। मध्य पेरू के हुआनुको विभाग में एक यात्री बस के खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं इस दुर्घटना में 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना की जानकारी स्थानीय मीडिया द्वारा रविवार को दी गई। जानकारी के मुताबिक यह बस, जुनिन के हुआंकेयो से पूर्वोत्तर उकायली के पुकाल्पा जा रही थी। इस दौरान बस कार्पिश सुरंग से करीब 500 मीटर की दूरी पर सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों के अस्पतालों में भर्ती कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बस, स्थानीय समय रात के 1 बजे के आसपास 200 मीटर की खाई में गिरी। इस बस में करीब 50 यात्री सवार थे। पेरू की सरकारी समाचार एजेंसी एंडीना ने बताया, शुरूआती जांच में पाया गया कि बारिश और घने कोहरे की वजह से ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर सका। साथ ही घटना का कारण फिसलन भरा रास्ता भी बताया गया है। पेरू के परिवहन और संचार मंत्रालय ने बताया कि बस की आखिरी गति 47 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की गई।

Created On :   25 Nov 2019 5:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story