कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी ने वांग यी से मुलाकात की

Cambodian King Norodom Sihamoni meets with Wang Yi
कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी ने वांग यी से मुलाकात की
कंबोडिया कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी ने वांग यी से मुलाकात की
हाईलाइट
  • नई और महान उपलब्धियां

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। 3 अगस्त को कंबोडियाई राजा नोरोडोम सिहामोनी ने नोम पेन्ह में चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की।

सिहामोनी ने वांग यी से चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और उनकी पत्नी को स्नेहपूर्ण अभिवादन देने को कहा। उन्होंने कंबोडिया के राष्ट्रीय विकास में मूल्यवान सहायता देने और महामारी के मुकाबले में कंबोडिया को समर्थन देने पर चीनी सरकार और लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्हें विश्वास है कि शी चिनफिंग के नेतृत्व में चीन नई और महान उपलब्धियां हासिल करना जारी रखेगा।

सिहामोनी ने कहा कि कंबोडिया और चीन के बीच विशेष संबंध पुरानी पीढ़ी के नेताओं द्वारा बनाए गए और पोषित किए गए और अब ये इतिहास में सबसे अच्छे स्तर पर पहुंच गये हैं। राष्ट्रपति शी चिनफिंग और कंबोडियाई नेताओं के प्रचार के तहत दोनों पक्ष सक्रिय रूप से कंबोडिया-चीन साझा भाग्य समुदाय का निर्माण कर रहे हैं, बेल्ट एंड रोड पहल के ढांचे के तहत आपसी लाभ वाले सहयोग को गहरा कर रहे हैं, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ मिल रहे हैं। कंबोडिया पूरी तरह से शी चिनफिंग द्वारा प्रस्तुत वैश्विक विकास पहल और वैश्विक सुरक्षा पहल का समर्थन करता है। कंबोडिया एक-चीन सिद्धांत का पालन करना जारी रखेगा और चीन के साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।

वांग यी ने कंबोडिया के एक-चीन नीति का ²ढ़ पालन करने की प्रशंसा की और जोर देते हुए कहा कि एक-चीन सिद्धांत का उल्लंघन करने वाले किसी भी शब्द या कार्य अंतरराष्ट्रीय सहमति के लिए चुनौती है और क्षेत्रीय और थाईवान जलडमरूमध्य शांति के लिए नुकसान है। और इसकी अंतरराष्ट्रीय समुदाय की ओर से सर्वसम्मति से निंदा की जानी चाहिए।

वांग यी ने कहा कि चीन कंबोडिया के साथ इस साल राजा सिहानोक के जन्म की 100वीं वर्षगांठ के लिए स्मारक गतिविधियों को सफलतापूर्वक आयोजित करने और चीन-कंबोडिया मैत्रीपूर्ण परंपरा का विकास करने को तैयार है। चीन कंबोडिया की जरूरतों के अनुसार कंबोडिया के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अपनी क्षमता के भीतर सहायता और समर्थन देना जारी रखेगा।

आईएएनएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ bhaskarhindi.com की टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Created On :   3 Aug 2022 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story