NASA ने जारी की विक्रम के लैंडिंग साइट की तस्वीरें, नहीं चला 'लैंडर' का पता

NASA ने जारी की विक्रम के लैंडिंग साइट की तस्वीरें, नहीं चला 'लैंडर' का पता
हाईलाइट
  • चांद की सतह पर विक्रम की हार्ड लैंडिग हुई थी
  • नासा ने जारी विक्रम के लैंडिग साइट की तस्वीर
  • विक्रम ने काफी ज्यादा स्पीड से चांद की सतह पर गिरा था

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आज (शुक्रवार) को अपने लूनर टोही कैमरे (LROC) द्वारा लैंडर विक्रम के लैंडिग साइट की तस्वीरें जारी की है। तस्वीरों के आधार पर नासा का कहना है कि विक्रम की चांद के सतह पर हार्ड लैंडिंग हुई थी। यानी विक्रम ने काफी ज्यादा स्पीड से चांद की सतह पर गिरा था। वहीं इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए ट्वीट में कहा है, "हमारा साथ देने के लिए शुक्रिया। हम दुनियाभर के भारतीयों की उम्मीदों और सपनों के दम पर लगातार आगे बढ़ते रहेंगे।  

 

 

नासा ने चंद्रमा के उस हिस्से की तस्वीरें जारी की है, जहां भारत के चंद्रयान मिशन के लैंडर विक्रम ने लैंडिंग की कोशिश थी। नासा ने तस्वीरें जारी करते हुए बताया है कि लैंडर विक्रम ने चंद्रमा की सतह पर हार्ड लैंडिंग की थी। लेकिन नासा ने साथ ही कहा है कि लैंडर विक्रम के सटीक स्थान का पता अब तक नहीं लग पाया है। बता दें कि नासा ने भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की फिलहाल कोई तस्वीर जारी नहीं की है, लेकिन उसने भरोसा दिलाया है कि अक्टूबर में वो कुछ और तस्वीरें जारी कर सकता है। नासा के हाई रेजॉलूशन इमेज इसके लूनर ऑर्बिटर कैमरा के जरिए खींची गई हैं। गौरतलब है कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम को सात सितंबर की मध्य रात्रि को चांद की सतह पर उतरना था लेकिन लैंडर विक्रम चांद की सहत से महज 2.1 किमी की दूरी पर अपना रास्ता भटक गया।


 

Created On :   27 Sep 2019 4:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story