US Tariffs: डोनाल्ड ट्रंप ने किसके कहने पर कई देशों पर लगाया भारी भरकम टैरिफ, जानिए भारत पर लगाने की कहानी

- भारी भरकम टैरिफ से दुनिय मचा हाहाकार
- अमेरिका ने अपने मित्र देश पर भी लगाया भारी टैरिफ
- रूस की अर्थव्यस्था को करना कमजोर
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ने दुनिया भर के कई देशों पर भारी भरकम टैरिफ थोपा है। इसको लेकर हाहातार मचा हुआ है। इसके बाद से आपके मन में सवाल उठ रहे होंगे की ट्रंप ने किसके कहने पर इतना भारी टैरिफ चीन, ब्राजील और कनाडा जैसे कई देशों पर लगाया है। इतना ही नहीं अमेरिका भारत को अपना मित्र देश कहता है, इसके बावजूद भी 50 फीसदी टैरिफ लगाया है तो आपको बता दे कि ट्रंप का ट्रेड एडवाइजर पीटर नवारों हैं। इनके कहने पर ही देशों पर टैरिफ लगाते हैं।
पीटर नवारों का चला दिमाग
फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ नीति के पीछे पीटर नवारों का दिमाग चला है। उन्होंने ही भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने की ट्रंप को सलाह दी है, इसके लिए उनका मानना है कि अगर भारत पर भारी भरकम टैरिफ लगा दिया जाएगा तो वह रूस से तेल खरीद बंद सकता है। इससे रूस आर्थिक स्थिति से कमजोर हो जाएगा और फिर यूक्रेन पर हो रहे युद्ध थम सकते हैं क्योंकि अगर भारत रूस से तेल खरीदता रहेगा तो रूस की युद्ध अर्थव्यवस्था को कमजोर नहीं होगी। इससे पहले अमेरिका ने भारत को चेताया भी था कि वह रूस से तेल खरीदना बंद कर दे।
जानिए कौन है नवारों?
पीटर नवारों डोनाल्ड ट्रंप सरकार का ट्रेड वॉर नीति के जनक हैं। वे विवादास्पद और ध्रुवीकरण करने वाले व्यक्ति माने जाते हैं। वह इससे पहले एक प्रोफेसर थे, लेकिन बाद में आर्थिक राष्ट्रवादी बन गए थे। उन्होंने हार्वर्ड से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री पास की है, लेकिन आलोचकों का मानना है कि उनके शोध स्तर बहुत कमजोर और अधिकांश पक्षपाती होते थे। नवारों ने यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, इरविन में प्रोपेसर थे, लेकिन अकादमिक जर्नल्स की बजाय वे मीडिया और किताबों में लिखते रहते थे।
Created On :   20 Aug 2025 2:25 AM IST