ईरान के बड़े नेता का कार्टून छाप शार्ली हेब्दो ने फिर शुरू किया नया विवाद, कार्टून छपने पर फ्रांस पर गुस्साया पाक, पैगंबर पर भी विवादित कार्टून छाप चुका है शार्ली हेब्दो

Charlie Hebdo again in headlines, has already published controversial cartoons on Prophet, Iran advises France
ईरान के बड़े नेता का कार्टून छाप शार्ली हेब्दो ने फिर शुरू किया नया विवाद, कार्टून छपने पर फ्रांस पर गुस्साया पाक, पैगंबर पर भी विवादित कार्टून छाप चुका है शार्ली हेब्दो
शार्ली हेब्दो पर बवाल ईरान के बड़े नेता का कार्टून छाप शार्ली हेब्दो ने फिर शुरू किया नया विवाद, कार्टून छपने पर फ्रांस पर गुस्साया पाक, पैगंबर पर भी विवादित कार्टून छाप चुका है शार्ली हेब्दो
हाईलाइट
  • ईरान की फ्रांस को चेतावनी

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस की विवादित मैग्जीन शार्ली हेब्दो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। इस मैग्जीन में ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्ला अली खामेनेई का ऐसा कार्टून छपा है, जिस पर घमासान शुरू हो गया है। इस कार्टून को लेकर भड़के ईरान ने फ्रांस को अपनी हद में रहने की चेतावनी दे डाली है। ईरान ने दो टूक में कहा है कि किसी भी धार्मिक या फिर राजनीतिक नेता की बेइज्जती नहीं सही जाएगी। ईरान ने फ्रांस के राजदूत को भी तलब किया है। हालांकि फ्रांस की तरफ से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

ईरान की फ्रांस को चेतावनी

शार्ली हेब्दो मैग्जीन हमेश विवादों को लेकर चर्चा में रहती है। कुछ साल पहले भी पैगंबर मोहम्मद पर विवादित कार्टून बनाने को लेकर यह मैग्जीन विवादों में आई थी। जिसके बाद फ्रांस में खूब विरोध प्रदर्शन हुए थे। अब शार्ली हेब्दो मैग्जीन ने एक बार फिर से ईरान नेता पर विवादित कार्टून छाप दिया है, जिसके बाद ईरान भड़क गया है। ईरान के विदेश मंत्री हुसैन आमिर अब्दुल्लाहियन ने ट्वीट कर फ्रांस को साफ शब्दों में चेतावनी दी है। ईरानी विदेश मंत्री ने लिखा है कि ईरान के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व के खिलाफ फ्रेंच पब्लिकेशन के अपमानित और बेइज्जती करने वाले इस कारनामे पर जवाब दिया जाएगा। ईरान के विदेश मंत्री ने आगे कहा कि फ्रांस सरकार अपनी हद में रहे, फ्रांस की सरकार ने निश्चित तौर पर गलत रास्ता चुन लिया है। इससे पहले भी ईरान इस पब्लिकेशन को प्रतिबंधित लिस्ट में डाल चुका है। 

फ्रांस के राजदूत तलब

शार्ली हेब्दो मैग्जीन में छपे विवादित कार्टून को लेकर ईरान एक्शन मूड में आ गया है। ईरान अब तेहरान में फ्रेंच राजदूत निकोलस रोश को भी तलब किया है। इस बात की जानकारी खुद ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी है। ईरानी प्रवक्ता ने कहा कि अभिव्यक्ति की आजादी के नाम पर मुस्लिम देशों की पवित्रता का अपना करने का फ्रांस को कोई भी अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि फ्रेंच पब्लिकेशन की इस तरह की हरकत के खिलाफ फ्रांस सरकार की जवाबदेही और कार्रवाई का ईरान सरकार इंतजार करेगी। 

शार्ली हेब्दो नहीं मान रहा गलती

ईरान की तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद भी शार्ली हेब्दो मैग्जीन झुकने का नाम नहीं ले रहा है। मैग्जीन की तरफ से बताया गया है कि यह सिर्फ ईरान में चल रहे प्रदर्शनों की सच्चाई दिखाने की एक कोशिश है। मैग्जीन पब्लिकेशन के डायरेक्टर की तरफ से कहा गया है कि 1979 से ईरान में जो विचारधारा लोगों पर अत्याचार कर रही है। उससे आजादी पाने के लिए जो लोग अपनी जान हथेली पर लेकर लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्हें समर्थन देने का यह हमारा एक तरीका है। 

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित कार्टून छापने पर हो चुका है विवाद

शार्ली हेब्दो मैगजीन में छपने वाले कार्टून कई बार विवादों के घेरे में आ चुके हैं। इस मैगजीन के कार्टून पर सबसे ज्यादा विवाद तो तब देखने को मिला था, जब इस्लाम के आखिरी नबी कहे जाने वाले पैगंबर मोहम्मद का विवादित कार्टून मैग्जीन ने छापा था। इस विवादित कार्टून के खिलाफ दुनियाभर के इस्लामिक राष्ट्रों ने विरोध और नाराजगी जताई थी। उसी वक्त कई मुस्लिम देशों ने विवादित मैग्जीन पर प्रतिबंधित लिस्ट में डाल दिया था। 
 

Created On :   5 Jan 2023 9:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story