चीन : सीएमजी ने जारी किया साल 2019 का अंतरराष्ट्रीय टॉप टेन न्यूज

China: CMG released International Top Ten News of the year 2019
चीन : सीएमजी ने जारी किया साल 2019 का अंतरराष्ट्रीय टॉप टेन न्यूज
चीन : सीएमजी ने जारी किया साल 2019 का अंतरराष्ट्रीय टॉप टेन न्यूज

डिजिटल डेस्क,बीजिंग। चाइना मीडिया ग्रुप ने साल 2019 में विश्व समाचारों के टॉप टेन जारी किया, जो इस प्रकार हैं:

1. शी चिनफिंग ने 7 बार विदेश यात्रा की

2019 में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने क्रमश: सात बार विदेश यात्रा की और उनके पदचिह्न् एशिया, यूरोप और लैटिन अमेरिका के 12 देशों तक फैले। उन्होंने शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के नेताओं की परिषद, एशिया में सहयोग और विश्वास बहाली के उपायों (सीआईसीए) के संबंध में शिखर सम्मेलन, जी 20 शिखर सम्मेलन, ब्रिक्स देशों की शिखर वार्ता समेत बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में भाग लिया।

2. विश्व आर्थिक वृद्धि धीमी रही

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष(आईएमएफ) ने नवीनतम विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट जारी की, जिसमें साल 2019 में विश्व आर्थिक वृद्धि को 3 प्रतिशत तक कम किया गया। यह साल 2008 में विश्व वित्तीय संकट पैदा होने के बाद से लेकर अब तक सबसे कम वृद्धि दर है।

व्यापारिक संरक्षणवाद की वजह से विश्व आर्थिक विकास की गति धीमी रही। ऐसी स्थिति में चीनी अर्थतंत्र लगातार स्थिरता के साथ आगे बढ़ रही है। चीन की आर्थिक वृद्धि दर विश्व भर में प्रमुख आर्थिक समुदायों में अग्रिम रही है। चीन खुलेपन के विस्तार, बहुपक्षीय व्यापारिक व्यवस्था की रक्षा पर कायम रहा है और बेल्ट एंड रोड के सह-निर्माण को आगे बढ़ाने में संलग्न है।

3. अमेरिका और रूस ने आईएनएफ संधि से हटाया, अंतरराष्ट्रीय सैन्य नियंत्रण व्यवस्था को मिली चुनौती

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने फरवरी 2019 में सोवियत संघ और अमेरिका की इंटरमीडिएट-रेंज न्यूक्लियर फोर्सेस संधि यानी आईएनएफ संधि के कार्यान्वयन को अस्थाई तौर पर बंद करने का एलान किया। 2 अगस्त को अमेरिका और रूस ने क्रमश: आईएनएफ संधि अमान्य होने को घोषित किया। 18 अगस्त को अमेरिका ने भूमि आधारित मिसाइल को छोड़ा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका पर पूर्वचिन्तित रूप से आईएनएफ संधि से हटने का आरोप लगाया। आईएनएफ संधि के अमान्य होने से शीत युद्ध के बाद कायम रही अंतरराष्ट्रीय सैन्य नियंत्रण व्यवस्था को गंभीर रूप से चुनौती का सामना पड़ेगा।

4. ब्रिटेन के ब्रेक्सिट में उतार-चढ़ाव आया, यूरोप के एकीकरण पर पड़ा बड़ा प्रभाव

ब्रिटेन ने 29 मार्च 2019 को यूरोपीय संघ से हटाने की योजना बनाई। लेकिन संबंधित संधि को संसद में लगातार अस्वीकार किया गया। प्रधानमंत्री थेरेसा मई को 7 जून को विवश होकर इस्तीफा दिया गया। बोरिस जॉनसन ने प्रधानमंत्री बनने के बाद यूरोपीय संघ के साथ विचार विमर्श करके ब्रेक्सिट की समय तिथि को 31 अक्तूबर 2019 से 31 जनवरी 2020 में बदलाया। दिसम्बर में आयोजित आम चुनाव में जॉनसन ने जीत हासिल की और संसद के निचले सदन में 20 दिसम्बर को संबंधित बिल पारित करने को आगे बढ़ाया, ताकि जनवरी 2020 के अंत से पहले ब्रिटेन निश्चित समय पर ब्रेक्सिट साकार हो सके। ब्रिटेन की ब्रेक्सिट प्रक्रिया में बेरोकटोक न होने से ब्रिटिश अर्थतंत्र पर बड़ा प्रभाव पड़ा, इसके साथ ही यूरोप के एकीकरण पर भी भारी असर पड़ा।

5. सीरियाई सरकारी सेना के काबू में 85 प्रतिशत की भूमि आई, मध्य-पूर्व में नई राजनीतिक स्थिति पैदा हुई

22 अक्तूबर को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैय्येप एर्दोगन के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं के बीच सीरियाई स्थिति को लेकर ज्ञापन पर सहमति हुई। उन्होंने तुर्की-सीरिया सीमांत क्षेत्र में सीरियाई भूमि में 30 किलोमीटर के भीतर सुरक्षा जोन स्थापित करने पर सहमति जताई। सीरियाई सरकारी सेना उत्तरी सीरिया के कई क्षेत्रों में तैनात हुई और 85 प्रतिशत की भूमि पर काबू पाया। 30 अक्तूबर को सीरियाई सरकार और विपक्ष से गठित सीरियाई संवैधानिक समिति का कार्य जिनेवा में औपचारिक तौर पर शुरू हुआ, जिसका उद्देश्य संविधान में सुधार करने से देश में राजनीतिक सुलह की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाना है। सीरियाई स्थिति में आए परिवर्तन से जाहिर हुआ कि रूस, अमेरिका, तुर्की और ईरान जैसे देशों के स्पर्धा में रूस ने अपना प्राथमिक स्थान को सुदृढ़ किया। इसके साथ ही ईरान पर अमेरिका द्वारा अत्यधिक दबाव डालने से ईरानी परमाणु मुद्दा एक बार फिर गतिरोध में फंस गया है।

6. मानव जाति की ब्लैक होल की पहली फोटो सार्वजनिक

10 अप्रैल 2019 को, चीन समेत कई देशों के खगोलविदों ने एक ही समय पर ब्लैक होल की पहली फोटी को सार्वजनिक किया। इवेंट होरिजोन टेलीस्कोप (ईएचडी) शीर्षक परियोजना में विश्व भर में 200 से अधिक वैज्ञानिकों और तकनिशियनों ने भाग लिया। उन्होंने 10 से अधिक सालों का समय लगाकर अंत में चार महाद्वीपों में स्थापित 8 सर्वेक्षण स्टेशनों पर पहली बार ब्लैक होल का प्रत्यक्ष दृश्य प्रमाण प्राप्त किया। यह ब्लैक होल पृथ्वी से 5.5 करोड़ लाइट वर्ष की दूरी है।

7. इथियोपिया एयरलाइंस की विमान दुर्घटना में 157 लोगों की मौत, दुनिया भर में बोइंग 737 यात्री विमान बंद

10 मार्च को इथियोपिया एयरलाइंस का बोइंग 737 एमएएक्स यात्री विमान अदीस अबाबा में उड़ने के बाद गिर गया, जिससे 157 लोगों की मौत हुई। यह अक्टूबर 2018 में इंडोनेशियाई के पीटी लायन मेंटारी एयरलाइंस की विमान दुर्घटना, जिसमें 189 की मौत हुई के बाद बोइंग 737 एमएएक्स यात्री विमान का दूसरा बड़ा हादसा है। विमान दुर्घटना की वजह से विश्व भर में बोइंग 737 एसएएक्स श्रृंखला के विमान पूरी तरह बंद हुए। बोइंग कंपनी ने जनवरी 2020 से ही इस तरह के विमान के उत्पादन को असीमित अवधि तक बंद करने का एलान किया। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विवश होकर इस्तीफा दिया।

8. ग्रीनहाउस गैस की मात्रा का नया रिकोर्ड, मैड्रिड सम्मेलन में आम सहमति का आधार तैयार

विश्व मौसम विज्ञान संगठन द्वारा दिसम्बर में जारी नवीनतम आंकड़ों से पता चला कि पृथ्वी पर ग्रीनहाउस गैस की मात्रा ने एक नया रिकोर्ड प्राप्त किया। इससे संबंधित तूफान, सूखा, बाढ़ और जंगली अग्नि आदि मौसमी घटना बारंबार पैदा हुई। आर्कटिक में पर्माफ्रॉस्ट का पिघलना समय अनुमानित समय से 70 साल पहला रहा, जबकि अंटार्कटिका में बर्फ पिघलने का समय 10 साल पहले की तुलना में तीन गुना अधिक है। समुद्र का स्तर उम्मीद से अधिक तेजी से बढ़ रहा है। संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन ढांचागत संधि पर हस्ताक्षर करने वालों का 25वां सम्मेलन दिसम्बर में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में आयोजित हुआ, जिसमें 30 से अधिक निर्णय पारित किए गए। हालांकि सम्मेलन में प्राप्त फल उम्मीद से कम है, लेकिन अगले चरण में विभिन्न पक्षों के बीच आम सहमतियों की प्राप्ति के लिए आधार तैयार हुआ।

9. अफ्रीका महाद्वीप में मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना, अफ्रीकी आर्थिक विकास को मिलेगा नया मौका

अफ्रीकी संघ का अफ्रीका महाद्वीप मुक्त व्यापार क्षेत्र की विशेष शिखर सम्मेलन 7 जुलाई को नाइजर की राजधानी नियामे में आयोजित हुआ, इस दौरान अफ्रीकी महाद्वीप में मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना की औपचारिक तौर पर घोषणा हुई। इस मुक्त व्यापार क्षेत्र का कार्य जुलाई 2020 में औपचारिक तौर पर शुरू होगा। जाहिर है कि अफ्रीकी एकीकरण की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल हुई। इस मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना से अफ्रीका महाद्वीप में आर्थिक निहित शक्ति प्रेरित होगी, अफ्रीका के पर्यावरण में सुधार, औद्योगीकरण और सतत विकास को बखूबी अंजाम देने में मददगार सिद्ध होगा।

10. अग्नि से नोट्रे डेम कैथ्रेडल गंभीरता से नुकसान, विश्व सांस्कृतिक अवशेषों की रक्षा पर लोगों का ध्यान केंद्रित

15 अप्रैल को फ्रांस में नोट्रे डेम कैथ्रेडल में आगजनी हुई, पूरी इमारत को बड़ा नुकसान पहुंचा। इस घटना से अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान विश्व सांस्कृतिक अवशेषों के संरक्षण, रक्षा व मरम्मत पर केंद्रित हुआ। चीन और फ्रांस ने नवम्बर 2019 में पेइचिंग में नोट्रे डेम कैथ्रेडल की मरम्मत में चीनी विशेषज्ञों की भागीदारी पर सहयोगी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

जुलाई 2019 में आजरबाइजान आयोजित विश्व धरोहर समिति के 43वें सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र युनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले ने भाषण देते हुए कहा कि ब्राजिल संग्रहालय और नोट्रे डेम कैथ्रेडल में हुई आगजनी अभी-अभी ताजा है। विश्व में विभिन्न इलाकों के बीच सहयोग और बातचीत की मजबूती बहुत जरूरी है, ताकि मानव जाति के समान अवशेषों की रक्षा की जा सके।

Created On :   30 Dec 2019 7:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story