चीन ने ताईवान चुनाव पर कहा, ताईवान चीन का आंतरिक मामला

By - Bhaskar Hindi |12 Jan 2020 3:30 PM IST
चीन ने ताईवान चुनाव पर कहा, ताईवान चीन का आंतरिक मामला
हाईलाइट
- चीन ने ताईवान चुनाव पर कहा
- ताईवान चीन का आंतरिक मामला
बीजिंग, 12 जनवरी (आईएएनएस)। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग श्वांग ने ताईवान के चुनाव पर कहा कि ताईवान मामला चीन का अंदरूनी मामला है। चाहे ताईवान द्वीप में स्थिति कैसे भी बदले, विश्व में केवल एक चीन है और ताईवान चीन का एक भाग है। यह वास्तविकता नहीं बदलेगी।
कंग श्वांग ने संवाददाताओं के सवालों के जवाब में कहा कि चीन सरकार एक चीन की नीति पर कायम रहेगी, ताईवान की स्वतंत्रता का विरोध करेगी, यह रुख नहीं बदलेगा। अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में एक चीन की नीति पर कायम रहने की व्यापक सहमति भी नहीं बदलेगी। हमें आशा है कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय लगातार एक चीन की नीति पर कायम रहकर चीनी जनता को समझ और समर्थन दे सकेगा, ताकि चीनी जनता देश की एकता को जल्द ही पूरा कर सके।
(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)
Created On :   12 Jan 2020 9:00 PM IST
Tags
Next Story