Coronavirus: दुनिया में अब तक 20 लाख से अधिक लोगों ने गंंवाई जान, 9.44 करोड़ से अधिक हुए संक्रमित

Coronavirus: दुनिया में अब तक 20 लाख से अधिक लोगों ने गंंवाई जान, 9.44 करोड़ से अधिक हुए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण दुनियाभर में मरने वालों की संख्या रविवार को 20 लाख से अधिक हो गई है। वहीं 9.44 करोड़ से अधिक लोग इस महामारी से संक्रमित हुए हैं। हालांकि कई देशों ने महामारी पर काबू पाने के लिए अपने यहां टीकाकरण शुरू कर दिया है। इनमें भारत भी शामिल है, जहां दुनिया के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो चुकी है। लेकिन गरीब और कम विकसित देशों में टीका पहुंचने में समस्या है।  

जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार वर्तमान में दुनिया में कोविड-19 से कुल 9 करोड़ 44 लाख 17 हजार 649 लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 20 लाख 20 हजार 103 लोगों की सांसें इस वायरस ने छीन ली हैं। 

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम

बात करें दुनिया में इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित देश की तो अब भी संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अब भी पहले स्थान पर है। यहां अब तक 2 करोड़ 37 लाख 27 हजार 467 लोग इस वायरस की चपेट में आए हैं। जबकि 3 लाख 95 हजार 372 मौतें दर्ज हो चुकी हैं। 

वहीं भारत में इस महामारी से अब तक कुल 1 करोड़ 05 लाख 42 हजार 841 लोग संक्रमित हुए हैं। इन आंकड़ों के साथ भारत दुनिया में सर्वाधिक संक्रमित संख्या वाला दूसरा देश है। इस वायरस ने यहां कुल 1 लाख 52 हजार 093 लोग अपनी जान गंंवा चुके हैं।

जबकि 84 लाख 55 हजार 059 मामलों के साथ ब्राजील दुनिया में तीसरे स्थान पर है। यहां अब तक 2 लाख 09 हजार 296 लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो चुकी है।

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम  

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

रूस

35,07,201

ब्रिटेन

33,67,053

फ्रांस

29,31,683

तुर्की

23,80,665

इटली

23,68,733

स्पेन

22,52,164

जर्मनी

20,38,616

कोलम्बिया

18,91,034

अर्जेंटीना

17,91,979

मैक्सिको

16,09,735

पोलैंड

14,29,612

दक्षिण अफ्रीका

13,25,659

ईरान

13,24,395

यूक्रेन

11,92,114

पेरू

10,56,023

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 20,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम

कुल मौतों का आंकड़ा

मेक्सिको

1,39,022

यूके

88,747

इटली

81,800

फ्रांस

70,093

रूस

64,134

ईरान

56,717

स्पेन

53,314

कोलंबिया

48,256

जर्मनी

46,464

अर्जेंटीना

45,295

पेरू

38,654

दक्षिण अफ्रीका

36,851

पोलैंड

33,213

इंडोनेशिया

25,767

तुर्की

23,832

यूक्रेन

21,374

बेल्जियम

20,352

 

Created On :   17 Jan 2021 4:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story