Corona World: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 58 लाख के करीब

Corona World: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार, दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 58 लाख के करीब

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का संक्रमण इतनी तेजी से फैल रहा है कि इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 58 लाख के करीब पहुंच गई है। "Worldometers" वेबसाइट के अनुसार गुरुवार सुबह तक दुनिया में 57 लाख 90 हजार 103 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जबकि 3 लाख 57 हजार 432 लोगों ने वायरस की वजह से जान गंवाई है। अब तक 24 लाख 97 हजार 618 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। इस वैश्विक महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका पहले स्थान पर है। इसके बाद ब्राजील, रूस, स्पेन, ब्रिटेन, इटली, फ्रांस और जर्मनी में भी कोरोना का कोहराम जारी है। कोरोना प्रभावित टॉप 10 देशों में अब भारत भी शामिल हो गया है।  

US में मौतों का आंकड़ा एक लाख के पार
अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण के चलते हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर एक लाख के पार हो गया है। यूएस में गुरुवार सुबह तक संक्रमण से ग्रस्त हुए मरीजों की मौत का आंकड़ा 1 लाख 2 हजार 107 हो गया। अमेरिका में अब तक कुल 17 लाख 45 हजार 803 लोग महामारी की चपेट में आए हैं। देश में सबसे अधिक कोरोना से प्रभावित न्यूयॉर्क राज्य है। कुल मामलों में से अकेले न्यूयॉर्क में 3 लाख 64 हजार 965 मामले सामने आए हैं, जबकि यहां 29 हजार 370 मरीजों की मौत हुई हैं। पांच हजार से अधिक मौतों वाले अन्य राज्यो में न्यू जर्सी, मैसाचुसेट्स, मिशिगन, पेंसिल्वेनिया और इलिनोइस जैसे स्टेट शामिल हैं।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 17,45,803 102,107 4,90,130
ब्राजील 4,14,661 25,697 1,66,647
रूस 3,70,680 3,968 1,42,208
स्पेन 2,83,849 27,118 1,96,958
ब्रिटेन 2,67,240 37,460 उपलब्ध नहीं
इटली 2,31,139 33,072 1,47,101
फ्रांस 1,82,913 28,596 66,584
जर्मनी 1,81,895 8,533 1,62,800
तुर्की 1,59,797 4,431 1,22,793
भारत 1,58,333 4,531 67,692

Coronavirus in India: 24 घंटे में मिले 6,566 मरीज और 194 मौतें, कुल मामले 1 लाख 58 हजार से ज्यादा 

Created On :   28 May 2020 3:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story