- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- Coronavirus in World Live Update COVID19 Total Cases Deaths US coronavirus deaths World news Corona crisis
दैनिक भास्कर हिंदी: Corona World Update: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 70 हजार पार, पूरी दुनिया में 37 लाख से ज्यादा केस
हाईलाइट
- पूरी दुनिया में 37 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित
- अमेरिका में कोविड-19 से अब तक 70 हजार से ज्यादा की मौत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। पूरी दुनिया में अब तक 37 लाख से ज्यादा लोग इस वायरस की चपेट में चुके हैं। बुधवार सुबह तक दुनियाभर में कोरोना के मामलों का आंकड़ा 37 लाख 28 हजार 254 तक पहुंच गया है। अब तक 2 लाख 58 हजार 360 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 लाख 42 हजार 575 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं।
अमेरिका में अब तक 70 हजार से ज्यादा की मौत
United States #coronavirus deaths rise by 2,333 in 24 hours: AFP news agency quoting Johns Hopkins tracker
— ANI (@ANI) May 6, 2020
अमेरिका में न्यूयॉर्क का बुरा हाल
अमेरिका में कोविड-19 के मामलों की संख्या 12,37,761 तक पहुंच गई है जबकि इस वायरस से 72,275 लोगों की मौत हुई है। न्यूयॉर्क सबसे अधिक प्रभावित है, जहां 321,192 मामले और 25,073 मौतें होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद दूसरे नंबर पर न्यू जर्सी है, जहां कुल मामले 130,593 है और 8,244 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। अन्य कई ऐसे राज्य हैं, जहां 50,000 से अधिक मामले हैं, उनमें मैसाचुसेट्स, इलिनॉयस, कैलीफोर्निया और पेंसिल्वेनिया प्रमुख हैं।
ट्रंप के प्रयासों से खुश नहीं हैं अमेरिकी
संयुक्त राज्य अमेरिका में अब तक इस महामारी ने 70 हजार से अधिक लोगों की जानें ले चुकी है, जो दुनिया भर से दर्ज वायरस से हुए लोगों की मौतों का एक चौथाई से अधिक है।मंगलवार को वॉशिंगटन पोस्ट में मेरीलैंड विश्वविद्यालय द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के नतीजों के मुताबिक, संघीय वैज्ञानिकों के इस महामारी से निपटने के प्रयासों से अमेरिकी अभिभूत हैं, लेकिन इसके लिए राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप द्वारा उठाए गए कदमों से वे खुश नहीं हैं। 28 अप्रैल से 3 मई तक राष्ट्र के तमाम 1,005 वयस्क लोगों पर फोन के माध्यम से यह सर्वेक्षण किया गया।
Economic Crisis: कोरोना ने बढ़ाया अमेरिका का खर्च, अब लेना होगा 30 खरब डॉलर का कर्ज
कोरोना संक्रमण से प्रभावित दुनिया के टॉप 10 देश
देश | मरीजों की संख्या | कुल मौतें | स्वास्थ हुए मरीजों की संख्या |
अमेरिका |
12,37,761 |
72,275 |
2,00,669 |
स्पेन |
250,561 |
25,613 |
1,54,718 |
इटली |
2,13,013 |
29,315 |
85,231 |
ब्रिटेन |
1,94,990 |
29,427 |
मौजूद नहीं है |
फ्रांस |
170,551 |
25,531 |
52,736 |
जर्मनी |
1,67,007 |
6,993 |
1,35,100 |
रूस |
1,55,370 |
1,451 |
19,865 |
तुर्की |
1,29,491 |
3,520 |
73,285 |
ब्राजील |
1,15,953 |
7,958 |
48,221 |
ईरान |
99,970 |
6,340 |
80,475 |
आईसेक्ट ग्रुप भोपाल: आईसेक्ट द्वारा ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट विषय पर विशेष ट्रेनिंग सेशन आयोजित
डिजिटल डेस्क, भोपाल। आईसेक्ट के एचआर एवं लर्निंग एंड डेवलपमेंट डिपार्टमेंट द्वारा एम्पलॉइज के लिए ग्लोबल पर्सनल डेवलपमेंट पर एक विशेष ट्रेनिंग सेशन का आयोजन किया गया। इसमें यूनाइटेड किंगडम के कॉर्पोरेट इंटरनेशनल ट्रेनर जुबेर अली द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। जिसमें उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को अपने अनुभवों, डेमोंस्ट्रेशन, वीडियो, स्लाइड शो के माध्यम से नई स्किल्स को प्राप्त करने और अपनी पर्सनेलिटी को बेहतर बनाने के तरीके बताए। साथ ही उन्होंने पर्सनेलिटी डेवलपमेंट और अपस्किलिंग के महत्व पर बात की और बताया कि करियर ग्रोथ के लिए यह कितना आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने सफलता के लिए नौ सक्सेस मंत्र भी दिए। इस दौरान कार्यक्रम में एचआर कंसल्टेंट डी.सी मसूरकर और अल नूर ट्रस्ट के सदस्य उपस्थित रहे।
इस पहल पर बात करते हुए आईसेक्ट के निदेशक सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि आईसेक्ट कौशल विकास के महत्व को समझता है इसी कारण अपने एम्पलॉइज की अपस्किलिंग के लिए लगातार विभिन्न प्रशिक्षण सेशन का आयोजन करता है। इसी कड़ी में ग्लोबल पर्सनेल डेवलपमेंट पर यह ट्रेनिंग सेशन भी एक कदम है।
स्कोप कैम्पस: खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली भीमबेटका, ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप, भोजपुर होते हुए पहुंची रबीन्द्रनाथ नाथ टैगोर विश्वविद्यालय और स्कोप कैम्पस
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय और खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायसेन के संयुक्त तत्वावधान में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 की मशाल रैली आयोजित की गई। यह यात्रा होशंगाबाद से पर्वतारोही भगवान सिंह भीमबेटका लेकर पहुंचे। फिर भीमबेटका से रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय ने मशाल लेकर ओबेदुल्लागंज की ओर प्रस्थान किया। ओबेदुल्लागंज में रैली का स्वागत किया गया। साथ ही ओबेदुल्लागंज में मशाल यात्रा को विभिन्न स्थानों पर घुमाया गया। तत्पश्चात यात्रा ने मंडीदीप की ओर प्रस्थान किया। मंडीदीप में यात्रा का स्वागत माननीय श्री सुरेंद्र पटवा जी, भोजपुर विधायक ने किया। अपने वक्तव्य में उन्होंने खेलों को बढ़ावा देने के लिए मप्र सरकार द्वारा की जा रही पहलों की जानकारी दी और युवाओं को खेलों को जीवन में अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 में खिलाड़ियों को जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खेलों इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों को रेखांकित किया।
साथ ही कार्यक्रम में रायसेन के डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स ऑफिसर श्री जलज चतुर्वेदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला और खेलों इंडिया यूथ गेम्स के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। यहां से धावकों ने मशाल को संभाला और दौड़ते हुए भोजपुर मंदिर तक पहुंचे। मंदिर से फिर यात्रा रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय तक पहुंचती और यहां यात्रा का डीन एकेडमिक डॉ. संजीव गुप्ता द्वारा और उपकुलसचिव श्री समीर चौधरी, उपकुलसचिव अनिल तिवारी, उपकुलसचिव ऋत्विक चौबे और स्पोर्ट्स ऑफिसर सतीश अहिरवार द्वारा भव्य स्वागत किया जाता है। मशाल का विश्वविद्यालय में भी भ्रमण कराया गया। यहां से यात्रा स्कोप कैम्पस की ओर प्रस्थान करती है। स्कोप कैम्पस में स्कोप इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. डी.एस. राघव और सेक्ट कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सत्येंद्र खरे ने स्वागत किया और संबोधित किया। यहां से मशाल को खेल एवं युवा कल्याण विभाग के उपसंचालक जोश चाको को सौंपा गया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: क्रिकेट: मोर्गन ने टी 20 विश्व कप की तैयारियों पर कहा, इंतजार करना होगा
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus World Update: अमेरिका में 24 घंटे में 1015 की मौत, दुनिया में अब तक 2.52 लाख लोगों ने गंवाई जान
दैनिक भास्कर हिंदी: दुनिया में कोविड-19 से मौतों की संख्या 2,50,000 से आगे : जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी
दैनिक भास्कर हिंदी: विश्व हाथ स्वच्छता दिवस : हेमा, अमृता राव ने स्वच्छ हाथों पर दिया जोर
दैनिक भास्कर हिंदी: फिना ने फुकौका विश्व चैंपियनशिप 2022 तक स्थगित की