- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- US Treasury plans to borrow record 3 trillion dollar in second quarter coronavirus relief economic Crisis budget
दैनिक भास्कर हिंदी: Economic Crisis: कोरोना ने बढ़ाया अमेरिका का खर्च, अब लेना होगा 30 खरब डॉलर का कर्ज

हाईलाइट
- कोरोना संक्रमण से बिगड़ी अमेरिका की अर्थव्यवस्था
- US को दूसरी तिमाही 30 खरब डॉलर का कर्ज लेना होगा
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी नोवल कोरोना वायरस के कारण अमेरिका की अर्थव्यवस्था भी डगमगा गई है। कोरोना से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन और अन्य खर्चों की वजह से अब US को कर्ज लेने की जरूरत पड़ गई है। अमेरिका का कहना है, कोरोना संबंधित राहत पैकेज के कारण उसका बजट काफी बढ़ गया है और अब दूसरी तिमाही में उसे रिकॉर्ड 30 खरब डॉलर का कर्ज लेना होगा।
The U.S. Treasury Department today admitted to a $3 Trillion “borrowing” need in the next quarter. (I’ll take the “over”.) If endless borrowing is a viable solution, why did we have any taxation in the first place?
— Jeffrey Gundlach (@TruthGundlach) May 5, 2020
इसके ही साथ अमेरिकी सरकार पर कर्ज बढ़कर 250 खरब डॉलर से भी ज्यादा हो जाएगा। किसी भी तिमाही में लिए गए कर्ज से ये पांच गुना अधिक है। इससे पहले सबसे ज्यादा कर्ज की जरूरत 2008 में आए वित्तीय संकट के दौरान पड़ी थी। अमेरिका ने 2019 में 12.8 खरब डॉलर का कर्ज लिया था।
Corona India Update: देश में तेजी से बढ़ा कोरोना, 24 घंटे में मिले 3900 नए मरीज, 195 की मौत
टैक्स जमा करने की तारीख आगे बढ़ाने से भी बढ़ा बोझ
एक अनुमान के अनुसार, यह राहत पैकेज अमेरिका की अर्थव्यवस्था का 14 फीसदी तक है। वहीं सरकार ने महामारी के चलते टैक्स लेने की तारीख भी 15 अप्रैल से आगे बढ़ा दी है जिसके कारण भी सरकार पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है।
मई दिवस की छुट्टियां: चीन में 3 दिनों में पर्यटन आय 35 अरब युआन रही
US पर कर्ज देश की जीडीपी का 100%
अमेरिका सरकारी बॉन्ड बेचकर यह कर्ज उठाने जा रहा है। वहीं कई अर्थशास्त्रियों ने इसे भविष्य में विकास के लिए जोखिम भरा बताया है। उन्होंने कहा है कि, आय से अधिक खर्च किया जा रहा है। अमेरिकी संसद के बजट कार्यालय ने पिछले महीने यह अनुमान लगाया था कि, इस साल राजकोषीय घाटा 37 खरब तक पहुंचने वाला है जोकि अमेरिका के ऊपर चढ़ने वाला कर्ज इसकी जीडीपी का सौ प्रतिशत होगा।
भोपाल: रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय में पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड
डिजिटल डेस्क, भोपाल। रबीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय के वूमेन डेवलपमेंट सेल द्वारा 5वां वूमेन एक्सिलेंस अवार्ड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सुश्री अनुभा श्रीवास्तव (आईएएस), कमिश्नर, हैंडलूम एंड हैंडीक्राफ्ट विभाग, मध्य प्रदेश , विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ रूबी खान, डायरेक्टर, डायरेक्टोरेट आफ हेल्थ सर्विसेज, सुश्री रवीशा मर्चेंट, प्रिंसिपल डिजाइनर, ट्रीवेरा डिजाइंस, बट ब्रहम प्रकाश पेठिया कुलपति आरएनटीयू उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स, प्रो-चांसलर, आरएनटीयू एंड डायरेक्टर, आइसेक्ट ग्रुप आफ यूनिवर्सिटीज ने की।
इस अवसर पर सुश्री अनुभा श्रीवास्तव ने महिलाओं को अपनी बात रखने एवं निर्णय क्षमता को विकसित करने पर जोर दिया। महिलाओं को अपने व्यक्तिगत विकास की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर भी अपने विचार साझा किए। डॉ. अदिति चतुर्वेदी वत्स ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहं रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। हमें हर रूप में महिला का साथ मिलता है। लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हमें यह अवसर देता है कि हम अपने जीवन की महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। इसी तारतम्य में आरएनटीयू पांचवां वूमेन एक्सीलेंस अवॉर्ड से इन्हें सम्मानित कर रहा है।
डॉ रूबी खान ने महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं अपने स्वास्थ्य का ध्यान कैसे रखें इसकी जानकारी दी। वहीं सुश्री रवीशा मर्चेंट ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त रहने एवं किसी भी परिस्थिति पर हार ना मानना एवं परिवार और काम में संतुलन बनाए रखने के विषय में विस्तृत जानकारी दी। डॉ ब्रम्ह प्रकाश पेठिया ने देश की बढ़ती जीडीपी में महिलाओं का अहम योगदान माना। उन्होंने बताया कि जल थल एवं हवाई सीमा में भी विशेष योगदान महिलाएं दे रही हैं।
कार्यक्रम में रायसेन और भोपाल जिले की शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को वूमेन एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया। साथ ही पूर्व में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता महिलाओं को भी पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में डॉ संगीता जौहरी, प्रति-कुलपति, आरएनटीयू ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संयोजन एवं समन्वयन नर्सिंग एवं पैरामेडिकल विभाग की अधिष्ठाता एवं महिला विकास प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ मनीषा गुप्ता द्वारा किया गया। मंच का संचालन डॉ रुचि मिश्रा तिवारी ने किया।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: Corona India Update: देश में तेजी से बढ़ा कोरोना, 24 घंटे में मिले 3900 नए मरीज, 195 की मौत
दैनिक भास्कर हिंदी: In Conversation With Rahul Gandhi: राहुल से चर्चा में बोले अभिजीत बनर्जी- आर्थिक मदद और कर्ज माफ करे सरकार
दैनिक भास्कर हिंदी: कोरोनावायरस : देश में हर रोज 74 हजार से ज्यादा परीक्षण हो रहे
दैनिक भास्कर हिंदी: देश में कोरोनावायरस के 42,836 मामले, मरने वालों की संख्या 1,389 पहुंची
दैनिक भास्कर हिंदी: Coronavirus in India: देश में कोरोना के 42 हजार 533 केस और 1,373 लोगों की मौत, जानें किस राज्य में कितने मरीज