Corona India Update: देश में तेजी से बढ़ा कोरोना, 24 घंटे में मिले 3900 नए मरीज, 195 की मौत

Corona India Update: देश में तेजी से बढ़ा कोरोना, 24 घंटे में मिले 3900 नए मरीज, 195 की मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में नोवल कोरोना वायरस संक्रमण का कहर तेजी से बढ़ रह है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। मंगलवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 3900 नए केस सामने आए हैं और 195 लोगों की मौत हुई है।

देश में कोविड-19 संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 46,433 हो गए हैं। अब तक 12,727 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि कुल 1,568 लोगों की जान गई है।

Lockdown: प्रवासियों की दुर्दशा पर सोनिया का संदेश, पीएम-केयर्स फंड पर उठाए सवाल

राजस्थान में आज कोरोना के 38 नए मामले सामने आए जबकि 5 लोगों की मौत हुई है। इस तरह राज्य में कुल केस 3099 हो गए हैं, इनमें से 1577 एक्टिव केस हैं। अब तक 82 की मौत हो चुकी है।

VIDEO: रिक्शा चालक के इस काम से इम्प्रेस हुए आनंद महिंद्रा, दे दिया जॉब का ऑफर

देश में राज्यों की स्थिति:

क्र. राज्य कुल केस  डिस्चार्ज  मौत
1 अंडमान निकोबार 33 32 0
2 आंध्रप्रदेश 1650 524 33
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 43 33 1
5 बिहार 528 129 4
6 चंडीगढ़ 102 21 1
7 छत्तीसगढ़ 58 36 0
8 दिल्ली 4898 1431 64
9 गोआ 7 7 0
10 गुजरात 5804 1195 319
11 हरियाणा 517 254 6
12 हिमाचल प्रदेश 41 34 2
13 जम्मू-कश्मीर 726 303 8
14 झारखंड 115 27 3
15 कर्नाटक 651 321 27
16 केरल 500 462 4
17 लद्दाख 42 17 0
18 मध्यप्रदेश 2942 856

165

19 महाराष्ट्र

14,541

2,465

583

20 मणिपुर 2 2 0
21 मेघालय 12 10 1
22 मिजोरम 1 0 0
23 ओडिशा 169 60 1
24 पुडुचेरी 12 6 0
25 पंजाब 1232 128 23
26 राजस्थान 3099 1356 82
27 तमिलनाडु 3550 1409 37
28 तेलंगाना 1085 585 29
29 त्रिपुरा 29 2 0
30 उत्तराखंड 60 39 1
31 उत्तरप्रदेश 2766 802 50
32 पश्चिम बंगाल 1259 218 133
देश में कुल संक्रमित 46,433 12727 1568

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह तक अंडमान निकोबार में 33 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन इनमें से 32 को अब तक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। उधर, आंध्र प्रदेश में यह संख्या 1650 हो गई है ,जिनमें से 524 को डिस्चार्ज किया जा चुका है 36 की मौत दर्ज की गई है।

  • गोवा, अरुणाचल प्रदेश कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। असम में मंगलवार सुबह तक कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 43 हो गई है, जिनमें से एक की मौत हुई है। बिहार में कोरोना प्रभावित लोंगो की संख्या 528 पहुंच चुका है। चार की मौत हुई है। चंडीगढ़ में 102 लोग इस जानलेवा बीमारी से पीड़ित थे। 21 को डिस्चार्ज किया गया । एक की मौत हुई है।
     
  • छत्तीसगढ़ में कोरोना पीड़ितों की संख्या 58 हो गयी है। यहां 36 को डिस्चार्ज किया जा चुका है।
     
  • राजधानी दिल्ली में इस संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। अब तक मिले आंकड़े के मुताबिक 4898 लोग वायरस से पीड़ित बताए गए हैं, जिनमें से 1431 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 64 लोगों की यहां मौत हुई है।
     
  • गुजरात में मामलों का आंकड़ा 5804 हो गई है, जिनमें से एक 1195 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। 319 को ही मौत हो गई है। हरियाणा में 517 मामले सामने आए हैं। 254 को डिस्चार्ज किया गया। 6 की मौत हुई है।
     
  • हिमाचल में अब तक 41 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। जिनमें से 34 को डिस्चार्ज किया गया है। जम्मू कश्मीर में यह आंकड़ा 726 पहुंच गया है। यहां 303 लोगों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 8 की मौत हुई है।
     
  • झारखंड में मामूली बढ़ोतरी हुई है। यहां 115 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। 27 को डिस्चार्ज किया गया। तीन की मौत हुई है । कर्नाटक में 651 मामले सामने आए। 321 को डिस्चार्ज किया गया। यहां 27 की मौत हुई है।
     
  • केरल में कोरोना पीड़ितों की संख्या 500 पहुंच चुकी है। 462 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। यहां चार की मौत हुई है। 
     
  • मध्य प्रदेश में आंकड़ा 2942 हो गई है। 798 की मौत को डिस्चार्ज किया गया। महाराष्ट्र में कोरोना पीड़ितों की संख्या 14541 पहुंच चुका है। 2465 को डिस्चार्ज किया गया 583 की मौत हो गई है।
     
  • मणिपुर अभी कोरोना मुक्त राज्य बना हुआ है। मेघालय में 12 मामले सामने आए हैं, मिजोरम में एक जबकि उड़ीसा में 169 मामला सामने आया है। यहां 60 को डिस्चार्ज किया गया है। एक की मौत हुई है।
     
  • तेलंगाना में 1085 मामले सामने आये हैं। 585 की डिस्चार्ज किया जा चुका है । 29 की मौत हुई है। त्रिपुरा में 29 मामले सामने आए 2 को डिस्चार्ज किया गया।
     
  • उत्तराखंड में अब तक 60 मामले सामने आए हैं। यूपी में आंकड़ा बढ़कर 2766 हो गया है। 802 को डिस्चार्ज किया गया है। अकेले यूपी में 50 की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल में कोरोना से पीड़ितों की संख्या 1259 गई है। 218 को डिस्चार्ज किया गया 133 की मौत हो गई है।

 

Created On :   5 May 2020 3:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story