Coronavirus in world: दुनियाभर में अब तक 1.61 करोड़ से ज्यादा संक्रमित और 6.45 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई

Coronavirus in world: दुनियाभर में अब तक 1.61 करोड़ से ज्यादा संक्रमित और 6.45 लाख से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई
हाईलाइट
  • 24 घंटे में 2.84 लाख से ज्यादा मामले: WHO
  • संक्रमण से मौतों के मामले में भारत छठवें पायदान पर

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोना वायरस से सक्रंमित मरीजों की संख्या में हो रही लगातार बढ़ोत्तरी थमने का नाम नहीं ले रही है। इस वायरस की चपेट में अब तक 213 देश आ चुके हैं। www.worldometers.info/coronavirus के अनुसार विश्वभर में अब तक 1 करोड़ 61 लाख 01 हजार 145 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 6 लाख 45 हजार 654 लोगों की मौत हुई है और 98 लाख 45 हजार 058 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। वर्तमान में 56 लाख 10 हजार 433 लोग अब भी अस्पताल में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 66 हजार 184 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।  

मैक्सिकन राष्ट्रपति एंड्रेस मैनुअल लोपेज ओब्राडोर ने शनिवार को कहा कि मास्क कोरोना से बचाता है, इसके प्रमाण नहीं हैं। प्रेस ब्रीफिंग के दौरान मास्क न पहनने को लेकर एक रिपोर्टर ने उनसे सवाल किया था कि इससे अन्य लोगों पर क्या प्रभाव पड़ेगा। इस पर राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मास्क से बचाव होगा तो वे जरूर पहनेंगे। हालांकि, डब्ल्यूएचओ और हेल्थ एक्सपर्ट का कहना है कि कोरोना से बचाव में मास्क काफी मददगार है।

संक्रमण से मौतों के मामले में भारत छठवें पायदान पर
उधर, अमेरिका (1,48,979), ब्राजील (85,562) और ब्रिटेन (45,738) के बाद मैक्सिको (42,645) चौथा देश है, जहां सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। वहीं, यहां 3 लाख 78 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं। वहीं भारत कोरोना संक्रमण से मौतों के मामले में दुनिया में छठवें पायदान पर है। यहां अब तक 32 हजार 096 लोग संक्रमण से अपनी जान गवा चुके हैं।

24 घंटे में 2.84 लाख से ज्यादा मामले: WHO
डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को कहा कि दुनियाभर में 24 घंटे में संक्रमण के 2 लाख 84 हजार 196 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 9,753 लोगों की जान गई है। 30 अप्रैल के बाद का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौतें पेरू (3876), ब्राजील (1284), अमेरिका (1074), मैक्सिको (790) और भारत (740) में हुईं। इससे पहले 18 जुलाई को सबसे ज्यादा 2 लाख 59 हजार 848 मामले सामने आए थे। 

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

संक्रमित मौतें स्वस्थ हुए
अमेरिका 42,82,752 1,48,979 20,36,769
ब्राजील 23,55,920 85,562 15,92,281
भारत 13,83,854 32,089 8,84,659
रूस 8,06,720 13,192 5,97,140
द.अफ्रीका 4,21,996 6,343 2,45,771
पेरू 3,75,961 17,843 2,59,423
मैक्सिको 3,78,285 42,645 2,42,692
चिली 3,43,592 9,020 3,16,169
स्पेन 3,19,501 28,432 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,98,681 45,738 उपलब्ध नहीं

कोरोना संक्रमण को लेकर शनिवार को दुनिया भर की सुर्खियां

  • इंग्लैंड में इंडोर जिम, स्विमिंग पूल और दूसरे इंडोर स्पोर्ट्स फैसिलिटीज को शनिवार से खोला गया। मार्च के बाद पहली बार इन चीजों को आम लोगों के लिए खोला गया।
  • स्पेन के कैटालोनिया इलाक़े में नाइटलाइफ की सभी सुविधाओं को बंद कर दिया गया है। पिछले कुछ दिनों से कैटालोनिया में लगातार मामले बढ़ रहे हैं। माना जा रहा है कि स्पेन में कोरोना वायरस की दूसरी बार लहर चल रही है।
  • भारत में कोरोना संक्रमण के मामले का लगातार बढ़ना जारी है। बीते दो दिनों में देश भर में करीब एक लाख नए मामले सामने आए हैं। भारत में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 13 लाख 36 हजार से ज्यादा हो चुकी है जबकि अब तक देश भर 31 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
  • ब्राज़ील के राष्ट्रपति जाएर बोलसोनारो ने कहा है कि उनके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। दो सप्ताह पहले बोलसोनारो कोरोना संक्रमित पाए गए थे।
  • विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन के मुताबिक अफ्रीकी देशों में अब तक दस हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। संगठन के मुताबिक हालात काफी खराब हैं।
  • इंग्लैंड के एक्सपर्टों के मुताबिक मोटापे और ज्यादा वजन वाले लोगों के लिए कोरोना वायरस कहीं ज्यादा खतरनाक है। ऐसे लोगों के लिए कोरोना की चपेट में आने पर गंभीर रूप से बीमार होने या फिर मौत होने की आशंका ज्यादा पायी गई है।

Created On :   25 July 2020 8:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story