Corona World Update: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 83 हजार के पार, न्यूयॉर्क में लगा 'ट्रंप डेथ क्लॉक'

Corona World Update: अमेरिका में मौत का आंकड़ा 83 हजार के पार, न्यूयॉर्क में लगा 'ट्रंप डेथ क्लॉक'

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नोवल कोरोना वायरस महामारी के चलते हुई मौतों का वैश्विक आंकड़ा 2 लाख 92 हजार के पार चला गया है। जबकि अब तक 43 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। बुधवार सुबह तक पूरी दुनिया में कोरोना के 43 लाख 42 हजार 453 मामले सामने आए हैं। इनमें से अब तक 2 लाख 92 हजार 893 लोगों की मौत हुई है, जबकि 16 लाख 2 हजार 443 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। महामारी से हुई मौतों के मामले में अमेरिका सबसे आगे हैं। इसके बाद संक्रमण के कारण हुई 20 हजार से अधिक मौतों वाले देशों में स्पेन, ब्रिटेन, इटली और फ्रांस का स्थान है।

Corona US: पत्रकारों पर भड़के ट्रंप, बीच में ही छोड़ गए प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- मुझसे नहीं, चीन से पूछो

 पाकिस्तान में कोरोना मामलों की संख्या 34,337 हुई 
पाकिस्तान में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में कुल मामलों की संख्या 34,337 हो गई है। सिंध में 12,610, खैबर-पख्तूनख्वा में 5,021, बलूचिस्तान में 2,158, गिलगित-बाल्टिस्तान में 475 और इस्लामाबाद में 759 मामले सामने आ चुके हैं। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। देश में वायरस से अब तक कम से कम 737 लोग जान गंवा चुके हैं, जबकि कम से कम 8,812 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं। देश, चीन के साथ सीमा लगने के बावजूद 26 फरवरी तक कोरोनोवायरस-मुक्त रहा। जब कराची का एक युवक ईरान से लौटने के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया। पहले मामले के बाद एक संक्षिप्त अंतराल के बाद, ईरान से जायरीनों के लौटने के साथ मामले बढ़ते गए।

चीन के हुबेई प्रांत में कोई नया मामला नहीं
चीन के हुबेई प्रांत में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मरीज नहीं मिला। प्रांत के हेल्थ कमीशन ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। हुबेई में अब तक कोरोना वायरस से हुई मौतों का आंकड़ा 4 हजार 512 है, जिसमें 3 हजार 869 मौतें अकेले वुहान में हुई हैं। वहीं, हुबेई में महामारी से अब तक 68 हजार 134 लोग संक्रमित हुए हैं, जिसमें से 50 हजार 339 अकेले वुहान के हैं।

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 3525 नए केस, 122 की मौत, अब तक 74 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

कोरोना वायरस ने सबसे ज्यादा तबाही अमेरिका में मचाई है। यहां अब तक 14 लाख 8 हजार 636 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 83 हजार 425 की जान चली गई जबकि 2 लाख 96 हजार 746 मरीज ठीक हो चुके हैं। यूनाइटेड स्टेट में महामारी से सबसे बुरा हाल न्यूयॉर्क का है। यहां अब तक 3 लाख 48 हजार 655 मरीज मिले हैं। इनमें से 27 हजार 175 लोगों ने अपनी जान गंवाई है और 2 लाख 62 हजार 750 मरीज ठीक हुए हैं।

न्यूयॉर्क में लगाया गया "ट्रंप डेथ क्लॉक"
न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वॉयर पर एक बिलबोर्ड लगाया गया है, जिसे "ट्रंप डेथ क्लॉक" नाम दिया गया है। इसे लगाने वाले लोगों का कहना है, यह क्लॉक उन मौतों की गिनती कर रहा है, जिन्हें संक्रमण फैलने के बाद समय पर जरूरी कदम उठाने से बचाया जा सकता था। जानकारी के अनुसार, फिल्ममेकर यूजीन जेर्की ने इस घड़ी को डिजाइन किया है। सोमवार तक इस घड़ी के अनुसार 48 हजार से ज्यादा ऐसी मौतें हुई हैं जिन्हें बचाया जा सकता था। 

कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश संक्रमित मौत ठीक हुए
अमेरिका   14,08,636   83,425  2,96,746
स्पेन 2,69,520 26,920 1,80,470
 रूस 2,32,243 2,116

43,512

ब्रिटेन

2,26,463 32,692 उपलब्ध नहीं  

इटली

2,21,216 30,911 109,039
फ्रांस 1,78,225 26,991 57,785
ब्राजील 1,78,214 12,461 72,597

जर्मनी 

1,73,171 7,738 1,47,200
तुर्की 1,41,475 3,894 98,889
ईरान 110,767 6,733 88,357

 

Created On :   13 May 2020 4:16 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story