Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 3525 नए केस, 122 की मौत, अब तक 74 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

Coronavirus in India: देश में 24 घंटे में 3525 नए केस, 122 की मौत, अब तक 74 हजार से ज्यादा लोग हुए संक्रमित

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण से हर दिन हजारों लोग ग्रसित हो रहे हैं। अब तक देश में 74 हजार से ज्यादा लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं। बुधवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देश में कोविड-19 के 3525 नए मरीज मिले हैं और 122 की मौत हुई है। इसी के साथ देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 74 हजार 281 हो गए हैं। इनमें से 2,415 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 24 हजार 386 लोग ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 47 हजार 480 एक्टिव केस हैं।

Corona US: पत्रकारों पर भड़के ट्रंप, बीच में ही छोड़ गए प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- मुझसे नहीं, चीन से पूछो

देश में राज्यों की स्थिति

क्र. राज्य कोरोना के कुल मामले  डिस्चार्ज मौत
1 अंडमान निकोबार 33 33 0
2 आंध्रप्रदेश 2051 1,056 46
3 अरुणाचल प्रदेश 1 1 0
4 असम 65 40 2
5 बिहार 879 382 6
6 चंडीगढ़ 187 30 3
7 छत्तीसगढ़ 59 53 0
8 दादर-नागर हवेली 1 1 0
9 दिल्ली 7639 2512 86
10 गोआ 7 7 0
11 गुजरात 8904 3246 537
12 हरियाणा 780 342 11
13 हिमाचल प्रदेश 66 38 3
14 जम्मू-कश्मीर 934 455 10
15 झारखंड 172 79 3
16 कर्नाटक 925 433 31
17 केरल 525 489 4
18 लद्दाख 42 22 0
19 मध्यप्रदेश 3986 1860 225
20 महाराष्ट्र 24,427 5,125 921
21 मणिपुर 2 2 0
22 मेघालय 13 10 1
23 मिजोरम 1 1 0
24 ओडिशा 437 116 3
25 पुडुचेरी 12 9 0
26 पंजाब 1914 171 32
27 राजस्थान 4126 2454 117
28 तमिलनाडु 8718 2134 61
29 तेलंगाना 1326 822 32
30 त्रिपुरा 154 2 0
31 उत्तराखंड 69 46 1
32 उत्तरप्रदेश 3664 1837 82
33 पश्चिम बंगाल 2173 612 198
देश में कुल संक्रमित 74,281* 24,386 2415

Fight Covid-19: चीन ने जिम्बाब्वे, कांगो और अल्जीरिया में भेजी चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम

Created On :   13 May 2020 3:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story