Coronavirus in World: दुनियाभर में 73 हजार से ज्यादा मौतें, 13 लाख से ज्यादा संक्रमित, ICU में कोरोना पॉजिटिव ब्रिटेन के पीएम

Coronavirus live News Update  in World
Coronavirus in World: दुनियाभर में 73 हजार से ज्यादा मौतें, 13 लाख से ज्यादा संक्रमित, ICU में कोरोना पॉजिटिव ब्रिटेन के पीएम
Coronavirus in World: दुनियाभर में 73 हजार से ज्यादा मौतें, 13 लाख से ज्यादा संक्रमित, ICU में कोरोना पॉजिटिव ब्रिटेन के पीएम

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। कोरोना वायरस के कहर के कारण पूरी दुनिया में मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सोमवार रात 2 बजे तक विश्व में 74,432 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 13 लाख 40 हजार 330 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें से 2 लाख 77 हजार 855 लोग स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं। वहीं 9 लाख 88 हजार 043 अब भी अस्पतालों में इस जानलेवा वायरस से झूझ रहे हैं। इनमें से 47,499 लोगों की हालत अ​ब भी नाजुक बनी हुई है। आंकड़े www.worldometers.info से लिए गए हैं। कोरोना वायरस के कहर पर कब लगाम लगेगी, इस बारे में कोई भी कुछ नहीं कह पा रहा है। हालांकि वैज्ञानिक अपनी ओर से लगातार कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक ठोस सफलता हाथ नहीं लगी है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को इंटेंसिव केयर में ले जाया गया है। जॉनसन पिछले महीने ही कोरोना से संक्रमित पाए गए थे।

बीते 24 घंटों में दुनिया में 5 हजार 007 लोगों की जान गई
बीते 24 घंटों की बात करें तो दुनिया में 5,007 लोगों की जान गई है। इनमें से सबसे ज्यादा अमेरिका में 1200 मौतें हुई हैं। यहां अब तक 10,516 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही अमेरिका में अब तीसरा देश हो गया है, जहां 10 हजार से ज्यादा लोगों की जान गई।  इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उम्मीद जताई है कि देश जल्द कोरोना पर काबू पा लेगा। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के आखिर में हमें उम्मीद की किरण नजर आ रही है। इससे पहले इटली और स्पेन में 10 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों के अंदर अमेरिका के अलावा सबसे ज्यादा फ्रांस में 833, इटली में 636, स्पेन में 528, यूके में 439, बेल्जियम में 185, ईरान में 136 और नीदलैंड में 101 मौतें हुई हैं।कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 3,63,349       10,755 19,313 
स्पेन 1,36,675      13,341 40,437
इटली  1,32,547        16,523 22,837
जर्मनी  1,02,453 1,735   28,700
फ्रांस 98,010  8,911 17,250 
चीन  81,708       3,331 77,078
ईरान  60,500    3,739    24,236
ब्रिटेन 51,608       5,373  135
तुर्की  30,217     649  1,326
स्विट्जरलैंड 21,652          762   8,056

कोरोना पॉजिटिव ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ICU में
पिछले हफ्ते कोरोना पॉजिटिव पाए गए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ गई है। उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद वो 27 मार्च को सेल्फ आइसोलेशन में चले गए थे, लेकिन रविवार शाम 5 अप्रैल को उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत बिगड़ने पर 6 अप्रैल की शाम को उन्हें इंटेंसिव केयर यूनिट में भेज दिया गया। डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार दोपहर पीएम की हालत बिगड़ गई और उनकी मेडिकल टीम की सलाह पर उन्हें अस्पताल के आईसीयू में ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि पीएम बोरिस जॉनसन सोमवार सुबह ठीक थे, लेकिन दोपहर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी और शाम छह बजे उन्हें आईसीयू में ले जाया गया।

ब्रिटेन और रूस ने एंटी-महामारी सामग्री का परिवहन करने के लिए चार्टर प्लेन भेजे
हाल में ब्रिटेन और रूस ने एंटी-महामारी सामग्री का परिवहन करने के लिए चीन में चार्टर प्लेन भेजे। ब्रिटेन ने वर्जिन एयरवेज के माध्यम से और रूस ने सीधे वायु सेना के विमानों का प्रयोग किया है। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कहा कि वर्जिन एयरवेज ने चीन से 300 वेंटिलेटर, 3.3 करोड़ मास्क, तथा 10 लाख जोड़े मेडिकल दस्तानों का परिवहन किया। इससे पहले रूस ने भी विमान से चीन से चिकित्सा सामग्रियों का परिवहन किया। 21 मार्च को रूस के एएन-124 विमान ने चीन से 2 करोड़ 55 लाख मास्क का परिवहन किया और 24 मार्च को दूसरे रूसी विमान ने चीन से मास्क, परीक्षण अभिकर्मक तथा सुरक्षा कपड़े का परिवहन किया।

1 अप्रैल को एक और रूसी विमान ने एक बार फिर पेइचिंग से चिकित्सा सामग्रियों का परिवहन किया। विश्व में सबसे शक्तिवान विनिर्माण देश होने के नाते चीन चिकित्सा सामग्रियों का केंद्र बना हुआ है। महामारी के बाद चीन ने एंटी-महामारी सामग्रियों के उत्पादन पर जोर दिया है। देश में मास्क की उत्पादन क्षमता प्रति दिन 80 लाख से बढ़कर 40 करोड़ तक जा पहुंची है। अनेक मशहूर कंपनियों ने भी मास्क का उत्पादन करना शुरू किया है।

फ्रांस में 833 मौतें
समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक फ्रांस में 833 नई मौतें हुई हैं, इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या बढ़कर 8911 हो गई है।

ब्रिटेन में रिकॉर्ड 5000 से अधिक मौतें
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के कारण संक्रमित हुए लोगों में से अब तक पांच हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़े में इस बीमारी से 439 और लोगों की मौत की बात कही गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, "पांच अप्रैल को शाम पांच बजे तक ब्रिटेन में कोरोना वायरस से संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए मरीजों में से 5,373 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेपाल में 15 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नेपाल सरकार ने देश में लॉकडाउन को 15 अप्रैल तक बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पहले सात अप्रैल तक नेपाल में तालाबंदी का आदेश दिया गया था।

स्पेन में आज 637 लोगों की मौत 
स्पेन में कोरोना वायरस महामारी का कहर थोड़ा कम हो रहा है। मरने वालों की संख्या में लगातार चौथे दिन कमी आई है। सोमवार को मौत का आंकड़ा 637 पहुंचा।

बाघिन भी संक्रमित
कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित न्यूयॉर्क के ब्रोंक्स जू में 4 साल की बाघिन संक्रमित पाई गई। उसमें वही लक्षण पाए गए हैं, जो इंसानों में मिल रहे हैं। सीएनएन ने सोमवार सुबह यह खबर दी। इस बाघिन का नाम नादिया है। जू की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि नादिया की बहन एजुल और तीन अफ्रीकी शेरों में भी कफ के लक्षण पाए गए हैं। हालांकि, इनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। सभी का इलाज चल रहा है। 

पाकिस्तान में संक्रमित मरीजों की संख्या 3200 के पार
पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या सोमवार को 3,277 तक पहुंच गई। देश में इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब प्रांत है और यहां संक्रमित लोगों की संख्या करीब 1,500 हो गई है।राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने बताया कि इस संक्रमण से अब तक 50 मरीजों की मौत हो चुकी है और 257 लोग इससे ठीक हुए हैं। पंजाब में 1,493 मामले, सिंध में 881, खैबर पख्तुनख्वा में 405, गिलगिट-बालटिस्तान में 210, बलूचिस्तान में 191, इस्लामाबाद में 82 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 15 मामले हैं। पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को उच्चतम न्यायालय से कहा कि इस महीने के अंतिम सप्ताह तक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 50,000 तक पहुंच सकती है।

लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री की मौत
अल जजीरा टीवी चैनल के मुताबिक, लीबिया के पूर्व प्रधानमंत्री महमूद जिब्रिल की कोरोना संक्रमित होने के बाद मौत हो गई। जिब्रिल 2011 में तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी के सत्ता से हटने के बाद प्रधानमंत्री बने थे। उनकी पार्टी ने बयान जारी कर जिब्रिल की मौत की पुष्टि की है। 68 साल के इस नेता को दो हफ्ते पहले कोरोना संक्रमित पाया गया था। तब से वह हॉस्पिटल में भर्ती थे।

 

 

 

Created On :   6 April 2020 9:23 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story