Coronavirus: दुनिया में 59 हजार 120 लोगों ने जान गवाई, स्पेन में एक दिन में 900 से अधिक मौतें, न्यूयॉर्क के मुर्दाघरों में अब शव रखने की जगह नहीं

Coronavirus Live Update in World
Coronavirus: दुनिया में 59 हजार 120 लोगों ने जान गवाई, स्पेन में एक दिन में 900 से अधिक मौतें, न्यूयॉर्क के मुर्दाघरों में अब शव रखने की जगह नहीं
Coronavirus: दुनिया में 59 हजार 120 लोगों ने जान गवाई, स्पेन में एक दिन में 900 से अधिक मौतें, न्यूयॉर्क के मुर्दाघरों में अब शव रखने की जगह नहीं

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। दुनियाभर के ​वैज्ञानिक भी अब तक इस वायरस को तोड़ नहीं ढूंढ पाए है। वहीं इस वायरस की चपेट में अब तक 205 देश आ चुके हैं। इनमें अब तक 10 लाख 96 हजार 446 लोगों में कोविड-19 वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है, जबकि 59 हजार 120 लोग अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं 2 लाख 28 हजार 346 लोग स्वस्थ हुए हैं और 8 लाख 08 हजार 980 लोग उपचार कि लिए अस्पताल में भर्ती हैं। इसके अलावा 39,407 लोग ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर है।  

तकलीफदेह खबर स्पेन से फिर आई। लगातार दूसरे दिन 900 ते ज्यादा लोगों की जान गई है। यहां गुरुवार से शुक्रवार के बीच यानी बीते 24 घंटे में 932 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। अमेरिका में शुक्रवार देर रात तक 2 लाख 76 हजार 037 मामले सामने आए और 7 हजार 385 लोगों की मौत हो चुकी है। न्यूयॉर्क के गवर्नर एंड्रू कुमो ने शुक्रवार रात कहा कि राज्य में अब तक एक लाख दो हजार 863 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 14 हजार हॉस्पिटल में हैं। दो हजार 935 की मौत हो चुकी है। गुरुवार से शुक्रवार के बीच करीब 600 लोगों की मौत हुई।” वहीं सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली-सिएन लूंग ने 7 अप्रैल से एक महीने के लॉकडाउन का ऐलान किया।

मौत के मामले इटली पहले और स्पेन दूसरे स्थान पर 
इस महामारी से अमेरिका बुरी तरह प्रभावित है। यहां बीते 24 घंटों में 29 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 1169 लोगों की मौत के साथ ही मृतकों की संख्या 6 हजार 98 हो गई है। इसके साथ ही अमेरिका में संक्रमितों की कुल संख्या 2 लाख 45 हजार 442 हो गई है। वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई है। वहीं स्पेन में 24 घंटे में 961 लोगों की जान गई। सबसे ज्यादा 13,915 लोगों की मौत और कुल 1,15,242 मामलों के साथ इटली इस सूची में दूसरे स्थान पर है। कोरोनावायरस से अधिक प्रभावित हुए देशों की इस सूची में 1,17,710 व्यक्तियों के संक्रमित होने के चलते स्पेन तीसरे स्थान पर है। इटली के बाद यहां सबसे अधिक 10,935 मौते देखने को मिली हैं।

अमेरिका : न्यूयॉर्क में स्थिति भयावह, शव रखने तक को जगह नहीं
‘न्यूयॉर्क स्टेट फ्य़ूनरल सर्विस’ के डायरेक्टर माइकल लेनोटी के शुक्रवार रात दिए गए एक बयान से अमेरिका और खासकर न्यूयॉर्क के भयावह हालात का पता चलता है। सीएनएन से बातचीत में माइकल ने कहा कि गुरुवार से शहर के कई फ्यूनरल सर्विस इंचार्ज मुझे बता रहे हैं कि उनके यहां शव रखने की जगह नहीं बची। हमारे लिए वक्त ही सबसे बड़ा दुश्मन है।

पाकिस्तान में कोरोनावायरस से 37 की मौत
पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 3 अप्रैल तक यहां कोविड-19 के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 2547 हो गई। सबसे ज्यादा 977 मरीज पंजाब प्रांत में हैं। सिंध में 783, खैबर पख्तूनख्वाह में 343, बलोचिस्तान में 175, गिलगित बालटिस्तान में 190, इस्लामाबाद में 68, पीओके में 11 मरीज सामने आए। देश में अब तक 37 लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हुई है।

जील में 7,910 लोग संक्रमित, 299 की मौत
ब्राजील में कोरोनावायरस संक्रमण के चलते 299 लोगों की मौत के साथ देश में अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों की संख्या 6,836 से बढ़कर 7,910 हो गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने हेल्थ मिनिस्ट्री के हवाले से कहा कि मृत्यु दर में 3.8 प्रतिशत की वृद्धि के साथ पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से संक्रमित कुल 59 रोगियों की मौत हुई। वहीं, इससे पहले पिछले 24 घंटे की अवधि में 1,119 नए मामले सामने आए थे, इस बार इसकी तुलना में थोड़ा कम 1,074 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

गौरतलब है कि 4,988 मामलों के साथ ब्राजील का अधिक समृद्ध दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र देश में महामारी के प्रकोप का केंद्र बना हुआ है। इसके बाद 1,180 मामलों के साथ पूर्वोत्तर क्षेत्र दूसरे स्थान पर है। हेल्थ मिनिस्टर लुइज हेनरिक मैंडेटा ने बुधवार को अधिकारियों के हवाले से कहा कि देश में अप्रैल माह में संक्रमण के मामलों में अधिक वृद्धि देखने को मिल सकती है। उन्होंने ब्राजील के नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा कि यह समय घबराने का नहीं है और वे सभी सोशल डिस्टेंसिंग और एक ही स्थान में बने रहने के अपने प्रयासों को जारी रखें।

ईरानी संसद अध्यक्ष कोरोनावायरस पॉजिटिव
ईरानी संसद के अध्यक्ष अली लारीजानी को कोरोनावायरस पॉजिटिव पाया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को बताया कि लारिजानी को फिलहाल अभी क्वारंटाइन में रखा गया है और उनका इलाज चल रहा है। मध्य-पूर्व में ईरान सबसे अधिक प्रभावित देश है। देश में पुष्ट मामलों की संख्या 50,468 है, जिसमें 3,160 लोगों की मौत हो गई है। लारिजानी उन ईरानी सांसदों की सूची में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने वायरस के लिए पॉजिटिव परीक्षण किया है, जिसमें सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनी, अली अकबर वेलयाती और उपाध्यक्ष ईशाक जहांगीरी के वरिष्ठ सलाहकार शामिल हैं। विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ के सलाहकार सहित कम से कम सात अधिकारियों और सांसदों की वायरस से मौत हो गई है।

सऊदी अरब ने मक्का, मदीना पर 24 घंटे का कर्फ्यू लगाया
सऊदी अरब ने मक्का और मदीना में 24 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया है। यह कदम घातक कोरोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियात के रूप में उठाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गुरुवार को आंतरिक मंत्रालय के अधिकारी का हवाला देते हुए कहा, कर्फ्यू दो शहरों के सभी हिस्सों में प्रभावी होगा, जिसमें प्रवेश और उनसे बाहर निकलने पर प्रतिबंध जारी रहेगा।

प्रवेश और निकास के प्रतिबंध में सरकारी और निजी क्षेत्रों के कर्मचारी शामिल नहीं हैं, जिनके कार्यों को प्रतिबंध अवधि के दौरान निरंतर प्रदर्शन की आवश्यकता होती है। दोनों शहरों के निवासियों को केवल आवश्यक जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने घरों के बाहर निकलने की अनुमति दी गयी है जैसे कि दवा संबन्धित और खाना संबन्धित समान, जिसकी समय सीमा है हर दिन सुबह 6 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गुरुवार तक इस महामारी से संक्रमितों की संख्या 1,885 हो गई है और 21 लोगों की मौत हुई।

दक्षिण कोरिया में कोरोना के 86 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या 10,000 के पार हो गई है।

 

Created On :   1 April 2020 11:19 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story