- ED ने दो चीनी नागरिकों चार्ली पेंग और कार्टर ली को मनी लांड्रिंग के आरोप में किया गिरफ्तार
- कोरोना संकट और जलवायु परिवर्तन पर चर्चा के लिए ब्रिटेन ने जी 7 नेताओं को बुलाया
- पीएम मोदी गुजरात के केवडिया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आठ ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी
- मध्य प्रदेश में आज नहीं लगेगी कोरोना वैक्सीन, सोमवार को फिर शुरू होगी वैक्सीनेशन ड्राइव
- राजस्थान: जालौर में यात्रियों से भरी बस से टच हुआ बिजली का तार, कई लोगों के मौत की आशंका
Coronavirus in World:अब तक सवा 3 लाख से ज्यादा मौतें, सिर्फ 48 दिन में 10 से 50 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या

हाईलाइट
- दुनियाभर में 50 लाख 42 हजार 788 लोग संक्रमित हो चुके हैं
- 3 लाख 27 हजार 384 लोगों की मौत हो चुकी है
- 19 लाख 97 हजार से ज्यादा लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। दुनिया में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 50 लाख के पार पहुंच गई है। कोरोना वायरस का पहला मामला 31 दिसंबर को चीन के वुहान शहर में मिला था। इसके 94 दिन बाद में यानी 2 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 10 लाख के पार पहुंची थी। इसके बाद मात्र 48 दिन में यह आंकड़ा 50 लाख पार कर गया। वहीं अब तक सवा 3 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं।
www.worldometers.info वेबसाइट के आंकड़ों के अनुसार बुधवार रात 12 बजे तक दुनियाभर में 50 लाख 42 हजार 788 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख 27 हजार 384 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं 19 लाख 97 हजार 427 लोग स्वस्थ हुए हैं। 27 लाख 17 हजार 977 लोग अब भी अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 45 हजार 326 लोगों की हालत गंभीर है। अकेले अमेरिका जैसे सशक्त देश में दुनिया के 31.63 प्रतिशत से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश
देश | संक्रमित | मौतें | ठीक हुए |
अमेरिका | 15,79,387 | 94,167 | 364,683 |
रूस | 3,08,705 | 2,972 | 85,392 |
स्पेन | 2,79,524 | 27,888 | 196,958 |
ब्राजील | 2,75,382 | 18,130 | 106,794 |
ब्रिटेन | 2,48,818 | 35,704 | उपलब्ध नहीं |
इटली | 2,27,364 | 32,330 | 132,282 |
फ्रांस | 1,81,575 | 28,132 | 63,354 |
जर्मनी | 1,78,344 | 8,230 | 156,900 |
तुर्की | 1,52,587 | 4,222 | 113,987 |
ईरान | 1,26,949 | 7,183 | 98,808 |
ट्रंप ने चीन पर फिर लगाया चीन पर वायरस फैलाने का आरोप
अमेरिकी के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीनी विदेश मंत्रालय के इस आरोप का जवाब दिया है, जिसमें चीन ने अमरीका में महामारी की हालत के लिए अमरीका को ही जिम्मेदार ठहराया था। राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्वीट में लिखा है कि चीन में किसी पागल ने अभी एक बयान जारी किया जिसमें ह़ज़ारों लोगों की जान लेने वाले वायरस के लिए सबको जिम्मेदार ठहराया गया है सिवा चीन के. कोई इस नशेड़ी को समझाए कि ये केवल चीन की नाकामी है जिससे सारी दुनिया में लोगों की जान गई। ट्रंप के इस ट्वीट से पहले चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चिनयुंग ने एक बयान जारी कर कहा था। अमरीका की लगातार जारी ग़लतबयानी से लोग भ्रमित हो सकते हैं और कई लोग गुमराह हो सकते हैं। मगर अंत में तथ्य ख़ुद अपनी बात कह देते हैं।
कमेंट करें
ये भी पढ़े
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।