Coronavirus in World: दुनियाभर में अब तक 2.73 लाख मौतें, अमेरिका में 2 करोड़ लोगों की नौ​करी गई, रूस में लगा​तार छठवें दिन 10 हजार कोरोना पॉजिटिव मिले

Coronavirus update news in world
Coronavirus in World: दुनियाभर में अब तक 2.73 लाख मौतें, अमेरिका में 2 करोड़ लोगों की नौ​करी गई, रूस में लगा​तार छठवें दिन 10 हजार कोरोना पॉजिटिव मिले
Coronavirus in World: दुनियाभर में अब तक 2.73 लाख मौतें, अमेरिका में 2 करोड़ लोगों की नौ​करी गई, रूस में लगा​तार छठवें दिन 10 हजार कोरोना पॉजिटिव मिले

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन/मास्को। कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया पर जारी है। इस वायरस के कारण अब तक दुनिया में 2 लाख 73 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 39 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। इस वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव अमेरिका पर पड़ा है। यहां अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं और 77 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। यहां कोरोना व्हाइट हाउस तक पहुंच चुका है। यहां राष्ट्रपति ट्रंप के सलाहकार की कोरोना रिपॉर्ट पॉजिटिव आई है। यहीं नहीं कोरोना के कारण अमेरिका में 2 करोड़ लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। इससे यहां बेरोजगारी दर 14.7 प्रतिशत हो गई है। वहीं रूस में लगातार छठवें दिन कोरोना के 10 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। 

https://www.worldometers.info/coronavirus/ वेबसाइट के अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे तक विश्वभर में 39,67,806 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 2,73,534 लोग संक्रमण से मारे जा चुके हैं और 13,67,334 स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं। वहीं 23,26,938 लोग अस्पतालों में कोरोना से जंग लड़ रहे हैं। इनमें से 48,905 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं भारत में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार देश में संक्रमण के मामले 56 हजार के पार पहुंच गए हैं और मरने वालों की संख्या 1887 हो गई है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश संक्रमित मौत ठीक हुए
 अमेरिका   12,92,623   76,928  2,17,250
स्पेन 2,56,855 26,070 1,63,919
इटली  2,15,858 29,958 96,276
ब्रिटेन 2,06,715 30,615  उपलब्ध नहीं 
रूस 1,77,160 1,625 23,803
फ्रांस 1,74,791 25,987 55,027
जर्मनी 1,69,430 7,392 1,41,700
ब्राजील 1,35,773 9,190 55,350
तुर्की 1,33,721 3,641 82,984
ईरान 1,03,135 6,486 82,744

अमरीका में बेरोज़गारी दर हुई 14.7 फीसदी
कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल अप्रैल में अमरीका में 2.05 करोड़ लोग बेरोजगार हुए हैं जिसके बाद यहां बेरोजगारी दर बढ़ कर 14.7 फीसदी हो गई है। 1930 में आए ग्रेट डिप्रेशन के बाद से ये बेरोज़गारी दर अब तक सबसे कम है। 2 महीने पहले तक देश में बेरोजगारी की दर 3.5 फीसदी थी जो बीते पचास सालों में सबसे कम था। हालांकि अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा है कि उन्हें बेरोज़गारी दर के बढ़ने की पूरी आशंका था और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में अर्थव्यवस्था में विकास होगा। फॉक्स न्यूज चैनल पर एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि अप्रैल में नौकरियां जाने की बात चौंकाने वाली नहीं है और इसकी उन्हें पूरी आशंका थी। फॉक्स ऐंड फ्रेंड्स नाम के इस कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि इसके लिए डेमोक्रेट नेता भी उन्हें दोष नहीं दे रहे. लेकिन जो काम मैं कर सकता हूं वो है इन नौकरियों को फिर से वापस लाना।

व्हाइट हाउस में सप्ताह के बजाय हर रोज होगा कोरोना टेस्ट
अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि व्हाइट हाउस में कोरोना वायरस टेस्ट को बढ़ाया जाएगा। राष्ट्रपति ट्रंप के निकट संपर्क में काम करने वाले एक सहायक का कोरोना टेस्ट पॉज़ीटिव आने के बाद यह फैसला लिया गया है। ट्रंप ने कहा कि अभी तक जो टेस्ट सप्ताह में एक बार हुआ करता था अब वो प्रतिदिन एक बार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा उस शख्स से बहुत कम संपर्क था। उन्होंने बताया कि बुधवार और गुरुवार को उनका भी टेस्ट हुआ। इससे पूर्व प्रेस सेक्रेटरी होगव गिडले ने इस बात की पुष्टि की थी कि व्हाइट हाउस में काम करने वाले यूएस मिलिट्री के एक सदस्य का सैंपल पॉजिटिव आया है। सीएनएन की खबर के मुताबिक, संक्रमित व्यक्ति ट्रंप का एक निजी सेवक था।

रूस में 6ठे दिन भी कोविड-19 के 10,000 नए मामले
रूस में शुक्रवार को कोरानावायरस के 10,699 नए मामले सामने आए हैं। इस तरह लगातार छठवें दिन 10,000 से ज्यादा लोग को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के मित्र देश में कोराना संक्रमितों की संख्या 187,859 तक पहुंच गई है। मौतों के 98 मामले आने के साथ रूस में कोराना से मौतों का आंकड़ा बढ़कर 1,723 हो गया है। 

स्पेन में मैड्रिड शहर की सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रमुख योलांडा फ्यून्टेस ने सरकार के लॉकडाउन में ढील देने के फ़ैसले से नाराज होकर इस्तीफा दे दिया है। स्पेन के मैड्रिड शहर में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले दर्ज किये गए हैं। हालांकि अब संक्रमण दर में कुछ गिरावट देखी गई है।

रूस में लगातार छठे दिन भी 10,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं।

डेनमार्क ने भी लॉकडाउन खत्म करने का एक प्लान तैयार किया है। डेनमार्क की सरकार ने अप्रैल की शुरुआत में लॉकडाउन के दौरान कुछ प्रतिबंधों में ढील देनी शुरू की थी।अब सरकार ने कहा है कि सोमवार से सभी शॉपिंग सेंटर खुल सकेंगे और बंद दरवाजों के पीछे कुछ पेशेवर खेलों की भी शुरुआत होगी।

सर्बिया ने भी गुरुवार रात से इमरजेंसी हटा ली है।

जर्मनी ने बताया है कि मार्च के महीने में उनका निर्यात 11.8 प्रतिशत घटा जो 1990 के एकीकरण के बाद उनके निर्यात में सबसे बड़ी गिरावट है।

Created On :   8 May 2020 4:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story