Coronavirus world: कोरोना संक्रमण के मामले 54 लाख के पार , 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

Coronavirus world: कोरोना संक्रमण के मामले 54 लाख के पार , 3 लाख से ज्यादा लोगों की मौत

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। दुनिया में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोविड-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। दुनिया में अबतक 54 लाख 5 हजार 186 लोग संक्रमित है। 22 लाख 47 हजार 345 मरीज अब तक ठीक हो चुके है। वहीं 3 लाख 43 हजार 983 लोगों की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://www.worldometers.info/coronavirus/ से लिए गए हैं।

विश्व स्वस्थ संगठन के मुताबिक बीते 24 घंटों में दुनिया भर में 1 लाख 9 हजार 536 नए केस मिले हैं। सबसे ज्यादा केस अमेरिका से सामने आए हैं। वहीं, 5600 लोगों की मौत हुई है। यूरोप में मरने वालों की संख्या 1 लाख 73 हजार के करीब पहुंच गई है। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में मार्च महीने के बाद पहली बार मरने वालों की संख्या 100 से कम रही है। 

 

कोरोनावायरस से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश कुल संक्रमित कुल मौतें कुल स्वस्थ मरीज
अमेरिका  16,66,828 98,683 4,46,914
ब्राजील 3,49,113    22,165  1,42,587
रूस 3,35,882  3,388   1,07,936
स्पेन 2,82,370  28,678   1,96,958
ब्रिटेन 2,57,154   36,675   उपलब्ध नहीं
इटली  2,29,327   32,735  1,38,840
फ्रांस 1,82,469   28,332  164,547
जर्मनी  1,79,986   8,366 1,59,900
तुर्की  1,55,686  4,308  1,17,602
ईरान  1,33,521   7,359 1,04,072


 

Created On :   24 May 2020 5:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story