Fine On Google: यूरोपीय आयोग ने लगाया गूगल पर 29 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना, तो भड़क गए ट्रंप, कहा- 'अमेरिकी कंपनियों पर भेदभावपूर्ण...'

- यूरोपीय आयोग ने लगाया गूगल पर आरोप
- गूगल पर 3.5 बिलियन डॉलर का लगा जुर्माना
- भड़क गए डोनाल्ड ट्रंप
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दूसरी बार सत्ता में आए हैं। उन्होंने सत्ता में आते ही अमेरिका के व्यापारों की बढ़ोतरी पर जोर देने का काम किया है। साथ ही सभी देशों पर भर-भरकर टैरिफ लगाया है। इन सबके बीच ही, यूरोपीय आयोग की तरफ से टेक कंपनी गूगल पर 2.9 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगा है। इसके बाद ही डोनाल्ड ट्रंप सख्त रुख अपनाते हुए नजर आ रहे हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?
डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि, गूगल पर यूरोप की तरफ से 3.5 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगा है। ये अमेरिका की कंपनियों और निवेश के खिलाफ बहुत ही भेदभावपूर्ण कार्रवाई की जा रही है। यूरोप ने पहले भी कई बार गूगल के साथ अन्य अमेरिका की टेक कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया है। अमेरिका के टैक्सपेयर्स के साथ बहुत ही नाइंसाफी की जा रही है।
ट्रंप ने एप्पल का हवाला देते हुए क्या कहा?
ट्रंप ने एप्पल का हवाला दिया और कहा कि, कंपनी पर करीब 17 बिलियन डॉलर का जुर्माना लगाया गया था। जो कि पूरी तरह गलत था ौर उसको वापस भी मिलना चाहिए। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि, अगर यूरोप ने ऐसी कार्रवाई बंद नहीं की तो उनकी सरकार धारा 301 के तहत सख्त रुख अपना सकती है। यूरोपीय आरोप ने गूगल पर गंभीर आरोप लगाते हुए जुर्माना लगाया है।
गूगल पर क्या लगे आरोप?
यूरोपीय आयोग की तरफ से गूगल पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया है कि, गूगल डिजिटल विज्ञापन तकनीक का दुरुपयोग कर रहा है। गूगल अपनी सेवाओं को प्राथमिकता देकर प्रतिस्पर्धियों और ऑनलाइन प्रोड्यूसर्स के साथ अच्छा व्यवहार नहीं कर रहा है। साथ ही गूगल बाजार में भी अपनी ताकतों का सही इस्तेमाल नहीं कर रहा है।
Created On :   6 Sept 2025 3:39 PM IST