PM Modi-Donald Trump Ties: क्या भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाकर पछता रहे हैं ट्रंप! पूर्व राजनयिक ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर किया बड़ा दावा

क्या भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ लगाकर पछता रहे हैं ट्रंप! पूर्व राजनयिक ने अमेरिकी राष्ट्रपति को लेकर किया बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत को लेकर तेवर अब नरम पड़ने शुरू हो गए हैं। दरअसल, हाल ही में ट्रंप ने भारत पर भारी व्यापारिक टैरिफ लगाया था। हालांकि, इसका ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। इस बारे में भारत के पूर्व राजनयिक केपी फैबियन का कहना है कि ट्रंप जान गए हैं कि उनका यह तरीका सही नहीं था।

भारत के पूर्व राजनयिक ने ट्रंप को लेकर किया बड़ा दावा

बता दें, ट्रंप ने भारत से रूसी तेल खरीदने पर अतिरिक्त 25% टैरिफ लगाया था। इसके बाद भारत पर कुल टैरिफ 50% तक हो गया था। हालांकि, इसके बावजूद अमेरिका को मनचाहा नतीजा नहीं मिल पाया। फेबियन ने बताया कि यह रणनीति भारत को झुकने पर मजबूर नहीं कर पाई। उन्होंने इसे "Trumped-up Trump Tariff" कहा, जिसका मतलब बिना आधार के टैरिफ लगाया गया।

कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच "बहुत खास रिश्ता" है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी व्यक्तिगत दोस्ती को महत्वपूर्ण बताया। इस पर पीएम मोदी ने कहा था कि यह भावना पूरी तरह से पारस्परिक है। ट्रंप ने यह भी कहा कि "भारत के साथ कोई बड़ी समस्या नहीं है, बस कभी-कभी मतभेद हो जाते हैं।"

अमेरिका ने भारत पर लगाया 50% टैरिफ

बता दें, वर्तमान में अमेरिका ने भारत पर 50% टैरिफ लगाया गया है। ऐसे में भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर चर्चा स्थगित है। भारत ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिकी कंपनियों को कृषि और अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में प्रवेश देने से मना करता रहेगा।

Created On :   7 Sept 2025 8:01 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story