दुनियाभर में 20.6 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में, 43.4 लाख से अधिक की गई जान

CoronaVirus World दुनियाभर में 20.6 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में, 43.4 लाख से अधिक की गई जान
हाईलाइट
  • 20 करोड़ 61 लाख 96 हजार 367 से अधिक सं​क्रमित
  • 43 लाख 44 हजार 715 से अधिक की मौत हुई

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। कोरोनावायरस (Coronavirus) ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया है। हालांकि वैक्सीन आने के बाद कुछ राहत मिली और संक्रमण में गिरावट आने से लॉकडाउन में ढील देनी शुरू की गई थी। लेकिन अब इसके डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) ने रही सही कसर पूरी कर दी है और पूरी दुनिया एक बार फिर से तबाही के कगार पर पहुंच गई है। आज विश्व में कोरोनावायरस से ग्रसित कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 20.6 करोड़ हो गई है। वहीं इस महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 43.4 लाख की संख्या को पार कर गया है।

नए वैरिएंट के आने के बाद कोरोना संक्रमण महामारी से कई देश लॉकडाउन जैसी पाबंदी लगाने के लिए मजबूर हो गए हैं। हालात यह कि कोरोना के जन्मदाता चीन में भी एक बार फिर से कोरोना वायरस आक्रामक हो गया है। 

Covid-19 India: देश में करीब 40 हजार नए केस 24 घंटे में सामने आए, 478 की मौत

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शनिवार सुबह तक दुनियाभर में कुल 20 करोड़ 61 लाख 96 हजार 367 सं​क्रमित दर्ज हुए। वहीं 43 लाख 44 हजार 715 की मौत वायरस से हुई।

बात करें दुनिया में सर्वाधित संक्रमित देशों की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका अभी भी पहले स्थान पर काबिज है। यहां अब तक 6 लाख 21 हजार 005 लोग इस वायरस के कारण अपनी जान गंंवा चुके हैं। वहीं कुल मरीजों की संख्या 3 करोड़ 65 लाख 92 हजार 398 पहुंच गई है। 

वहीं दूसरे स्थान पर भारत का नाम दर्ज हो गया है। यहां अब तक कुल 4 लाख 30 हजार 732 लोगों की जान इस महामारी के कारण गई। जबकि कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोड़ 21 लाख 56 हजार को पार कर गई है। जबकि ब्राजील 5 लाख 67 हजार 862 मौतों के साथ दूसरे नंबर पर है।

सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला वैक्सीन कॉकटेल के पक्ष में नहीं, जानिए क्या है वजह?

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 20 लाख से अधिक मामलों वाले देश:

देश का नाम     

कुल संक्रमितों का आंकड़ा

ब्राजील

20,319,000

फ्रांस

6,471,262

रूस

6,468,890

यूके

6,241,443

तुर्की

6,039,827

अर्जेंटीना

5,074,725

कोलंबिया

4,860,622

स्पेन

4,693,540

इटली

4,427,827

ईरान

4,359,385

जर्मनी

3,819,876

इंडोनेशिया

3,804,943

मैक्सिको

3,068,329

कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 100,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:

देश का नाम     

कुल मौतों का आंकड़ा

भारत

430,732

मैक्सिको

247,414

पेरू

197,279

रूस

165,996

यूके

131,116

इटली

128,379

कोलंबिया

123,221

इंडोनेशिया

115,096

फ्रांस

112,705

अर्जेंटीना

108,815 

ब्राजील

567,862 

 

Created On :   14 Aug 2021 4:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story