देश में करीब 40 हजार नए केस 24 घंटे में सामने आए, 478 की मौत

Covid-19 India: 38667 new cases surfaced in 24 hours, 478 died
देश में करीब 40 हजार नए केस 24 घंटे में सामने आए, 478 की मौत
Covid-19 India देश में करीब 40 हजार नए केस 24 घंटे में सामने आए, 478 की मौत
हाईलाइट
  • 38 हजार 667 नए कोरोना केस आए
  • कोरोना से 478 संक्रमितों की जान गई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर का असर लगभग खत्म हो गया है। लेकिन खतरा अभी भी टला नहीं है, पूरी दुनिया इन दिनों कोरोना के डेल्टा वैरिएंट से परेशान है। वहीं भारत में भी इसके मरीज लगातार सामने आ रहे हैं। फिलहाल कोरोना से संक्रमित रोजाना आने वाले मरीजों की बात करें तो अब भी इनकी संख्या 40 हजार के आसपास बनी हुई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 38 हजार 667 नए कोरोना केस आए हैं। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर 478 संक्रमितों की जान चली गई है। 

दुनियाभर में 20.6 करोड़ लोग कोरोना की गिरफ्त में, 43.4 लाख से अधिक की गई जान

कुल आंकड़ा
देश में नए संक्रमितों की संख्या दर्ज होने के बाद कुल आंंकड़ा 3,21,56,493 जा पहुंचा है। वहीं अब तक कुल 4,30,732 मौतें भारत में हो चुकी हैं।

रिकवरी मामले बढ़े
राहत की बात यह कि, इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में जहां अभूतपूर्व गिरावट आई है। वहीं देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटों में 35 हजार 743 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 3 करोड़ 13 लाख 38 हजार 088 हो गई है। 

एक्टिव केस संख्या घटी
इसके अलावा कोरोना एक्टिव केस की संख्या भी कम हुई है, वर्तमान में 3 लाख 87 हजार 673 सक्रिय मामले हैं। देश में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट अब 97.45 फीसदी और दैनिक पॉजिटिविटी रेट 1.73 फीसदी  है। 

सीरम इंस्टीट्यूट के साइरस पूनावाला वैक्सीन कॉकटेल के पक्ष में नहीं, जानिए क्या है वजह?

वैक्सीन की खुराक बढ़ी
कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक भी बढ़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते दिन 63 लाख 80 हजार 937 टीके लगाए गए। वहीं देशभर में 13 अगस्त तक 53 करोड़ 61 लाख 89 हजार 903 वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। 

कुल कोविड टेस्ट
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, अब तक 49 करोड़ 17 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। बीते दिन करीब 22.29 लाख कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए, जिसका पॉजिटिविटी रेट 3 फीसदी से कम है।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 21 लाख 56 हजार 493

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 13 लाख 38 हजार 088

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

4 लाख 30 हजार 732

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

3 लाख 87 हजार 673

देश में कुल वैक्सीनेशन    

53 करोड़ 61 लाख 89 हजार 903  

Created On :   14 Aug 2021 4:52 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story