Covid-19: दुनियाभर में कोरोना का कहर कायम, संक्रमितों की संख्या 10.48 करोड़ के पार

Covid-19: दुनियाभर में कोरोना का कहर कायम, संक्रमितों की संख्या 10.48 करोड़ के पार
हाईलाइट
  • कुल मरीजों की संख्या 10 करोड़ 48 लाख 32 हजार 983  के पार
  • शुक्रवार सुबह तक 22 लाख 81 हजार 608 लोगों की हुई मौत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना (Coronavirus) महामारी के खिलाफ दुनियाभर के मुल्क लड़ाई लड़ रहे हैं। हालांकि वैक्सीन के आने से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन कोविड 19 का कहर जारी है। विश्व में इस वायरस से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 10.48 करोड़ तक पहुंच गई है, जबकि अब तक 22.80 लाख से अधिक लोगों की इससे मौत हो चुकी है। 

यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) के अनुसार शुक्रवार सुबह तक दुनियाभर में कुल मरीजों की संख्या 10 करोड़ 48 लाख 32 हजार 983  के पार पहुंच गई है। वहीं 22 लाख 81 हजार 608 लोगों की जान इस वायरस ने ले ली है। 

किसान आंदोलन पर अमेरिका की टिप्पणी का भारत ने जवाब दिया

बात करें इस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित देश की तो संयुक्त राष्ट्र अमेरिका पहले स्थान पर है। सीएसएसई के अनुसार, 2 करोड़  66 लाख 73 हजार 780 मामलों और 4 लाख 55 हजार 657 मौतों के साथ अमेरिका दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है।  

वहीं भारत में कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 07 लाख 90 हजार 183 पहुंच चुकी है। बात करें देश में कोविड-19 से होने वाली मौतों की तो यहां मरने वालों की संख्या 1 लाख 54 हजार 823 पहुंच चुकी है।

10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:

देश का नाम

संक्रमितों की संख्या

ब्राजील

9,396,293

ब्रिटेन

3,903,706

रूस

3,874,830

फ्रांस

3,310,496

स्पेन

2,913,425

इटली

2,597,446

तुर्की

2,508,988

जर्मनी

2,265,536

कोलंबिया

2,135,412

अर्जेंटीना

1,961,635

मेक्सिको

1,886,245

पोलैंड

1,533,511

दक्षिण अफ्रीका

1,466,767

ईरान

1,445,326

यूक्रेन

1,275,334

पेरू

1,158,337

इंडोनेशिया

1,123,105

चेक गणराज्य

1,013,352

नीदरलैंड्स

1,007,268

20,000 से ज्यादा मौतों वाले अन्य देश:

देश का नाम

कुल मौतोंं की संख्या

ब्राजील

228,795 

मेक्सिको

161,240 

भारत

154,703 

ब्रिटेन

110,462

इटली

90,241

फ्रांस

77,743

रूस

74,005

स्पेन

60,802

जर्मनी

60,067

ईरान

58,256

कोलंबिया

55,131

अर्जेंटीना

48,700

दक्षिण अफ्रीका

45,605

पेरू

41,538

पोलैंड

38,344

इंडोनेशिया

31,001

तुर्की

26,467

यूक्रेन

24,429

बेल्जियम

21,216

कनाडा

20,486

 

Created On :   5 Feb 2021 5:18 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story