Covid-19: दुनियाभर में कोरोना फिर दिखा रहा है खौफ, अब तक 25.1 लाख से अधिक की मौत

- 25 लाख 17 हजार 062 लोगों की मौत वायरस से हो चुकी है
- अब तक 11 करोड़ 33 लाख 89 हजार 166 लोग संक्रमिमत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कोरोना वायरस से इस वक्त पूरी दुनिया लड़ रही है। हालांकि, दुनिया में टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। लेकिन हालिया आंकड़ों के मुताबिक कोरोना ने एक बार फिर से अपना खौफ दिखाना शुरू कर दिया है। कई देशों में इससे महामारी से संक्रमित मरीजों की दैनिक संख्या में इजाफा हो रहा है। वहीं इससे होने वाली मृत्युदर में भी प्रतिदिन का ग्राफ बढ़ा है।
लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या के चलते यह आंकड़ा 11.3 करोड़ के पार पहुंच गया है। वहीं दुनिया में अब तक 25.1 लाख से अधिक लोग अपनी जान इस वायरस के चलते गंवा चुके हैं।
देश में फिर बढ़ने लगे कोविड- 19 के मरीज, 24 घंटे में सामने आए 16 हजार 488 मामले
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) द्वारा शनिवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक वर्तमान दुनियाभर में अब तक 11 करोड़ 33 लाख 89 हजार 166 लोग कोविड 19 से ग्रसित हैं। वहीं 25 लाख 17 हजार 062 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है।
बात करें सर्वाधिक प्रभावित देश की तो कोरोनावायरस से संयुक्त राष्ट्र अमेरिका में सबसे ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। सीएसएसई के अनुसार, यहां कुल 2 करोड़ 84 लाख 86 हजार 118 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं मौतों की संख्या 5 लाख 10 हजार 458
के आंकड़े को पार कर गई है।
वहीं, दूसरे नंबर पर अभी भी भारत देश का नाम है। यहां कुल संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार 491 के पार जा पहुंची है। वहीं 1 लाख 56 हजार 938 लोगों की मौत हो चुकी है।
एसएसई के आंकड़ों के अनुसार, दस लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश:
|
देश का नाम |
कुल संक्रमितों का आंकड़ा |
|
ब्राजील |
10,455,630 |
|
रूस |
4,175,757 |
|
ब्रिटेन |
4,175,315 |
|
फ्रांस |
3,746,707 |
|
स्पेन |
3,188,553 |
|
इटली |
2,888,923 |
|
तुर्की |
2,683,971 |
|
जर्मनी |
2,436,506 |
|
कोलंबिया |
2,244,792 |
|
अर्जेटीना |
2,098,728 |
|
मेक्सिको |
2,076,882 |
|
पोलैंड |
1,684,788 |
|
ईरान |
1,615,184 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
1,510,778 |
|
यूक्रेन |
1,381,273 |
|
इंडोनेशिया |
1,322,866 |
|
पेरू |
1,308,722 |
|
चेक रिपब्लिक |
1,212,780 |
|
नीदरलैंड्स |
1,093,899 |
कोविड मौतों के मामले में वर्तमान में 20,000 से अधिक मृत्यु वाले देश:
|
देश का नाम |
कुल मौतों का आंकड़ा |
|
ब्राजील |
252,835 |
|
मेक्सिको |
184,474 |
|
भारत |
156,825 |
|
ब्रिटेन |
122,648 |
|
इटली |
97,227 |
|
फ्रांस |
85,738 |
|
रूस |
83,481 |
|
जर्मनी |
69,939 |
|
स्पेन |
69,142 |
|
ईरान |
59,899 |
|
कोलंबिया |
59,518 |
|
अर्जेंटीना |
51,887 |
|
दक्षिण अफ्रीका |
49,784 |
|
पेरू |
45,903 |
|
पोलैंड |
43,353 |
|
इंडोनेशिया |
35,786 |
|
तुर्की |
28,432 |
|
यूक्रेन |
27,146 |
|
बेल्जियम |
22,034 |
|
कनाडा |
21,915 |
Created On :   27 Feb 2021 12:37 PM IST












