रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या और सैन्य तख्तापलट को लेकर पूर्व अमेरिकी जनरल ने किया दावा, जानें इसके पीछे की वजह

Former US general claimed about the assassination of Russian President Putin and the military coup, know the reason behind it
रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या और सैन्य तख्तापलट को लेकर पूर्व अमेरिकी जनरल ने किया दावा, जानें इसके पीछे की वजह
रूस यूक्रेन युद्ध रूसी राष्ट्रपति पुतिन की हत्या और सैन्य तख्तापलट को लेकर पूर्व अमेरिकी जनरल ने किया दावा, जानें इसके पीछे की वजह
हाईलाइट
  • वह सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करेंगे।

डिजिटल डेस्क,नई सत्ता। रूस और यूक्रेन के बीच लगातार जंग जारी है। दोनों देशों के मध्य चल रहे युद्ध को 70 दिन हो चुके हैं। लेकिन यह युद्ध अब तक अंतिम परिणाम तक नहीं पंहुच पाया है। रूस जिस तरह से यूक्रेन पर हमले कर रहा है और यूक्रेन के पलटवार के सामने रूस  कमजोर पड़ता नजर आ रहा। उसको लेकर रूसी राष्ट्रपति पर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। जिसमें रूस में सैन्य तख्तापलट किए जाने का बात कही जा रही है। यही नहीं संभावना जताई जा रही है कि पुतिन की हत्या भी की जा सकती है। 

किसने कहा हो सकती है पुतिन की हत्या 

इन दावों को सीरियस लेने के पीछे बड़ी वजह भी है। रूस में तख्तापलट और पुतिन की हत्या का दावा करने वाले शख्स पूर्व अमेरिकी जनरल जैक केन हैं। केन के बयान के बाद ही इन बातों को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 हत्या के दावे की वजह 
अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि पुतिन ने यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध को जिस तरीके से संभाला है उसको लेकर रुसी सेना के बड़े अधिकारी और सिक्योरिटी सर्विस से जुड़े लोग भी निराश हैं। इसके पीछे की वजह है रुसी सेना की सोच। जिसके तहत वो ये मान रही है कि पुतिन ने इस युद्ध को कमजोर तरीके से संभाला है। इस वजह से सर्गेई नारिश्किन भी नाराज है जो रूस के विदेश खुफिया सेवा के प्रमुख है।  

हालांकि अमेरिकी जनरल जैक केन यह भी कह रहे है कि सत्ता में बने रहने के लिए पुतिन कुछ भी करने से पीछे नहीं हटेंगे। क्योंकि हमें यह भी स्वीकार करना होगा कि पुतिन कहीं नही जाने वाले है। क्योंकि पुतिन जानते है कि कोई और अगर सत्ता में आता है तो उनकी हत्या हो सकती है। फॉक्स न्यूज से बातचीत में अमेरिकी जनरल जैक केन ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन का लक्ष्य हर हाल में रूस की सत्ता में बने रहना है। वह सत्ता में बने रहने के लिए कुछ भी करेंगे। 

Created On :   4 May 2022 10:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story