- अमेरिका : टेक्सास में सड़क पर हुई गोलीबारी, तीन की मौत
- पंचायत चुनाव: यूपी में दूसरे चरण का मतदान आज, कोविड प्रोटोकॉल का करना होगा पालन, ड्रोन से होगी निगरानी
- किसान आंदोलन: दिल्ली पुलिस की हाइवे नंबर-9 खाली कराने की कोशिश, एंबुलेंस जाने में दिक्कतों का हवाला
- राजस्थान में 3 मई तक बढ़ाई गयी कर्फ्यू की अवधि
- छत्तीसगढ़ में बीते 24 घंटे के दौरान 12345 नए कोरोना केस मिले, 170 लोगों की मौत हुई
हॉलीवुड की मशहूर सिंगर अरेथा फ्रैंकलिन का निधन, एक्टर ड्वेन जॉनसन ने संवेदना व्यक्त की
हाईलाइट
- अमेरिकन सिंगर अरेथा लुईस फ्रैंकलिन (Aretha Franklin) का 76 साल की उम्र में निधन।
- 18 बार ग्रैमी अवार्ड जीतने वाली अरेथा को एडवांस स्टेज का पेंक्रियाटिक कैंसर था।
- अरेथा फ्रैंकलिन ने आखिरी बार नवंबर 2017 में आखिरी प्रस्तुति दी थी।
डिजिटल डेस्क, लॉस एंजेलिस। अमेरिकन सिंगर अरेथा लुईस फ्रैंकलिन (Aretha Franklin) का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। 18 बार ग्रैमी अवार्ड जीतने वाली अरेथा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही थीं। अरेथा को एडवांस स्टेज का पेंक्रियाटिक कैंसर था। अरेथा को क्वीन ऑफ सोल के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने गुरूवार सुबह करीब 9 बजकर 50 मिनट पर आखिरी सांस ली। अरेथा फ्रैंकलिन ने आखिरी बार नवंबर 2017 में एल्टन जॉन के वार्षिक एड्स फाउंडेशन समारोह में अपने गानों की प्रस्तुति दी थी। बता दें कि अरेथा लुईस फ्रैंकलिन एक अमेरिकी गायक, गीतकार और पियानोवादक थी।
हॉलीवुड अभिनेता ड्वेन जॉनसन (Dwayne johnson) 'द रॉक' ने 'क्वीन ऑफ सोल' अरेथा फ्रैंकलिन के निधन पर दु:ख जताया है। ड्वेन जॉनसन ने अपने इंस्टा अकाउंट पर अरेथा का एक वीडियो शेयर कर अपनी संवेदना व्यक्त की हैं। ड्वेन जॉनसन ने लिखा, आप नकली नहीं हो सकते और आप इसका निर्माण नहीं कर सकते हैं। आप केवल इसे महसूस कर सकते हैं...आत्मा। वे कभी और नहीं होंगे। रानी धन्यवाद।
परिजनों ने दी निधन की जानकारी
अरेथा फ्रैंकलिन के परिजनों के मुताबिक उनकी तबीयत पिछले एक साल से ज्यादा समय से खराब चल रही थी। तबीयत ठीक नहीं रहने की वजह से अरेथा ने अपने आगामी दो संगीत समारोह रद्द कर दिए थे।अरेथा फ्रैंकलिन को उनके डॉक्टर ने ज्यादा से ज्यादा आराम करने के निर्देश दिए थे। अरेथा ने पिछले साल फरवरी में ट्रेवल करना भी बंद कर दिया था।
क्वीन ऑफ सोल
क्वीन ऑफ सोल के नाम से फेमस अरेथा फ्रैंकलिन वो हस्ती थी, जिन्होंने रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली पहली महिला बनकर इतिहास रचा था। दुनियाभर में अपने गानों से लाखों-करोड़ों दिलों को जीतने वाली अरेथा फ्रैंकलिन ने अपना पहला एल्बम साल 1956 में ‘Songs of Faith’ रिलीज किया था। इसके बाद उन्होंने अपने गायकी करियर में कई गाने गाए जिसे लोगों ने हमेशा पसंद किया।